होम उप-मुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक करेंगे सी.एम.एस. शिक्षकों को सम्मानित

यूथशिक्षा Alert Star Digital Team Sep 2, 2022 08:40 PM

उप-मुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक करेंगे सी.एम.एस. शिक्षकों को सम्मानित

उप-मुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक करेंगे सी.एम.एस. शिक्षकों को सम्मानित

उप-मुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक  करेंगे सी.एम.एस. शिक्षकों को सम्मानित

लखनऊ, 2 सितम्बर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल द्वारा शिक्षक दिवस के पावन उपलक्ष्य में ‘शिक्षक सम्मान समारोह’ का आयोजन कल 3 सितम्बर, शनिवार को सी.एम.एस. गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) ऑडिटोरियम में किया जा रहा है। इस भव्य समारोह में कल, प्रात 9.00 बजे प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक मुख्य अतिथि के रूप में पधारकर सी.एम.एस. शिक्षकों को पुरष्कृत कर सम्मानित करेंगे। इस अवसर पर सी.एम.एस. के लगभग 3000 शिक्षकों व कार्यकर्ताओं को डेढ़ करोड़ रूपये से अधिक के पुरस्कारों से सम्मानित किया जायेगा, जिसमें नगद धनराशि व आकर्षक उपहार शामिल है। इसके साथ ही, विद्वान शिक्षकों की माताजी को फलों व फूलों से तौलकर सम्मानित किया जायेगा एवं शिक्षकों के पिताजी को सार्वजनिक रूप से पुरष्कृत कर सम्मानित किया जायेगा।

             ‘शिक्षक सम्मान समारोह’ से पूर्व सी.एम.एस. शिक्षक ‘चरित्र निर्माण मार्च’ निकालकर  छात्रों को चारित्रिक व मानवीय गुणों से युक्त बनाने की अपील करेंगे एवं पूर्व राष्ट्रपति डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के सपनों को साकार करने का संदेश देंगे। सी.एम.एस. शिक्षकों का यह विशाल चरित्र निर्माण मार्च कल 3 सितम्बर, शनिवार को प्रातः 7.30 बजे गोमती नगर स्थित मकदूमपुर पुलिस थाना से प्रारम्भ होगा एवं सी.एम.एस. गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) ऑडिटोरियम पहुँचकर ‘शिक्षक दिवस समारोह’ में परिवर्तित हो जायेगा, जहाँ सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी व डा. (श्रीमती) भारती गाँधी, सी.एम.एस. प्रेसीडेन्ट प्रो. गीता गाँधी किंगडन व अन्य गणमान्य अतिथि शिक्षकों को सम्बोधित करेंगे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)