होम नाबालिग बच्चियों से रेप के आरोप में लिंगायत महंत शिवमूर्ति मुरुगा गिरफ्तार,

समाचारदेश Alert Star Digital Team Sep 1, 2022 11:51 PM

नाबालिग बच्चियों से रेप के आरोप में लिंगायत महंत शिवमूर्ति मुरुगा गिरफ्तार,

नाबालिग बच्चियों से रेप के आरोप में लिंगायत महंत शिवमूर्ति मुरुगा गिरफ्तार,

नाबालिग बच्चियों से रेप के आरोप में लिंगायत महंत शिवमूर्ति मुरुगा गिरफ्तार,

नाबालिग लड़कियों से जुड़े यौन उत्पीड़न मामले में आरोपी लिंगायत मठ के महंत शिवमूर्ति मुरुघा शरणारु को कर्नाटक पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में लिंगायत संत शिवमूर्ति मुरुघा शरणारु के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पोक्सो) एक्ट के तहत भी मामला दर्ज किया था। गिरफ्तारी के बांद महंत को मेडिकल टेस्ट के लिए ले जाया जा रहा है। जिसके बाद उन्हें कोर्ट में भी पेश किया जाएगा।


शरणारु की गिरफ्तारी से कुछ घंटे पहले गुरुवार को कर्नाटक पुलिस ने उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया था। शिवमूर्ति मुरुघा शरणारु कर्नाटक के चित्रदुर्ग में लिंगायत मठ के प्रमुख महंत हैं। महंत की गिरफ्तारी की मांग की लेकर राज्य में विरोध प्रदर्शन भी हो रहे थे, जिसके बाद पुलिस और राज्य सरकार पर दबाव और बढ़ गया था। चुनावी राज्य में राजनीतिक दल शिवमूर्ति मुरुगा शरणारू के खिलाफ आरोपों पर फूंक-फूंककर कदम उठा रहे हैं।

अग्रिम जमानत पर सुनवाई शुक्रवार तक के लिए स्थगित

चित्रदुर्ग की एक स्थानीय अदालत ने गुरुवार को मठ के प्रमुख महंत शिवमूर्ति मुरुगा शरणारु की अग्रिम जमानत याचिका की सुनवाई शुक्रवार तक के लिए स्थगित कर दी है। अधिवक्ताओं के एक समूह ने कर्नाटक हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल को पत्र लिखकर दावा किया है कि नाबालिग लड़कियों के कथित यौन शोषण मामले में चित्रदुर्ग स्थित मुरुगा मठ के शिवमूर्ति मुरुगा स्वामी के खिलाफ जांच 'निष्पक्ष और स्वतंत्र तरीके से नहीं की जा रही है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)