होम हार्दिक पांड्या ने छक्का मारकर दिलाई जीत, भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया

समाचारखेल Alert Star Digital Team Aug 28, 2022 11:53 PM

हार्दिक पांड्या ने छक्का मारकर दिलाई जीत, भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया

हार्दिक पांड्या ने छक्का मारकर दिलाई जीत, भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया

हार्दिक पांड्या ने छक्का मारकर दिलाई जीत, भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया

एशिया कप 2022 के अपने पहले मुकाबले में भारत ने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को 5 विकेट से हरा दिया। पाकिस्तान की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.5 ओवर में सिर्फ 147 रन ही बना सकी है। भारत ने 148 रन के टारगेट का पीछा करते हुए 19.4 ओवर में 5 विकेट खोकर ये लक्ष्य हासिल किया। भारत के लिए विराट कोहली और रविंद्र जडेजा ने सर्वाधिक रन बनाए। भारतीय टीम ने पहले ओवर में केएल राहुल के रूप में अपना विकेट गंवा दिया। उसके बाद विराट कोहली और कप्तान रोहित शर्मा के बीच दूसरे विकेट के लिए 46 गेंद में 49 रन की साझेदारी हुई। विराट 35 और रोहित 12 रन बनाकर आउट हुए। सूर्यकुमार ने जडेजा के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 31 गेंद में 36 रन की साझेदारी की। सूर्यकुमार 18 रन बनाकर बोल्ड हुए। इसके बाद जडेजा ने हार्दिक के साथ मिलकर भारत को जीत के करीब पहुंचाया। दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 29 गेंद में 52 रन की साझेदारी हुई। जडेजा आखिरी ओवर में 35 रन बनाकर बोल्ड हुए। लेकिन हार्दिक ने छक्का लगाकर भारत को यादगार जीत दिलाई। इससे पहले भुवनेश्वर कुमार और हार्दिक पंड्या की शानदार गेंदबाजी के दम पर भारत ने एशिया कप टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट के बहुचर्चित मुकाबले में रविवार को पाकिस्तान को 147 रन पर आउट कर दिया। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया जिसे भुवनेश्वर और हार्दिक की अगुवाई में गेंदबाजों ने सही साबित कर दिखाया। भुवनेश्वर ने चार ओवर में 26 रन देकर चार विकेट लिये जिसमें पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम (10) का बेशकीमती विकेट शामिल था। वहीं हार्दिक ने चार ओवर में 25 रन देकर तीन विकेट चटकाये और पाकिस्तानी मध्यक्रम की कमर तोड़ दी। युवा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने 33 रन देकर दो विकेट लिये । भारत-पाकिस्तान मैच में खेलने का अर्शदीप का यह पहला अनुभव था। भारत के लिये सभी दस विकेट तेज गेंदबाजों ने चटकाये। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)