होम बाहुबली विजय मिश्र पर शिकंजा, पूर्व विधायक के पोते की ढाई करोड़ की संपत्ति कुर्क

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Aug 27, 2022 10:27 PM

बाहुबली विजय मिश्र पर शिकंजा, पूर्व विधायक के पोते की ढाई करोड़ की संपत्ति कुर्क

बाहुबली विजय मिश्र पर शिकंजा, पूर्व विधायक के पोते की ढाई करोड़ की संपत्ति कुर्क

बाहुबली विजय मिश्र पर शिकंजा, पूर्व विधायक के पोते की ढाई करोड़ की संपत्ति कुर्क

ज्ञानपुर के पूर्व विधायक विजय मिश्र के पोते आकाश मिश्र की ढाई करोड़ की संपत्ति पुलिस ने शनिवार को कुर्क कर ली। पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत डीएम के आदेश पर यह कार्रवाई की है। गैंगरेप के मामले में विजय मिश्र, बेटा विष्णु और पोता आकाश आरोपी हैं।  एसपी डा. अनिल कुमार ने बताया कि ज्ञानपुर के पूर्व विधायक विजय मिश्र पेशेवर अपराधी है। गैंग बनाकर प्रॉपर्टी हड़पने समेत कई मामले विजय मिश्र और उसके परिजनों पर दर्ज हैं।
अवैध रूप से धन एकत्र कर विजय मिश्र के गैंग के सदस्य आकाश मिश्र के माता व पिता के नाम पर करोड़ों रुपये की प्रापर्टी रजिस्ट्री कराई गई थी। उन्होंने बताया कि विजय मिश्र ने पोते आकाश मिश्र की मां पुष्पलता पत्नी प्रकाशचंद के नाम कौलापुर में 1.7370 हेक्टेयर भूमि डरा धमका कर रजिस्ट्री कराई थी। इस भूमि की कीमत 2.50 करोड़ आंकी गई है। डीएम आर्यका अखौरी ने शुक्रवार को गैंगस्टर एक्ट के तहत यह संपत्ति कुर्क करने का आदेश जारी किया था। आदेश मिलने के बाद पुलिस ने कौलपुर में भूमि पर डुगडुगी बजाकर कुर्की की कार्रवाई की। गौरतलब है कि  विजय मिश्र पर कुल 83 मुकदमें विभिन्न जनपदों में दर्ज हैं। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)