होम 2024 में कितनी सीटें जीतेगी भाजपा? डिप्टी सीएम केशव ने रिकॉर्ड टूटने का किया दावा

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Aug 25, 2022 10:51 PM

2024 में कितनी सीटें जीतेगी भाजपा? डिप्टी सीएम केशव ने रिकॉर्ड टूटने का किया दावा

2024 में कितनी सीटें जीतेगी भाजपा? डिप्टी सीएम केशव ने रिकॉर्ड टूटने का किया दावा

2024 में कितनी सीटें जीतेगी भाजपा? डिप्टी सीएम केशव ने रिकॉर्ड टूटने का किया दावा

यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने संगठन की शक्ति से 2024 में 2014 का रिकॉर्ड तोड़ने का दावा किया। गुरुवार को कन्नौज में सरकार से बड़े संगठन के अपने ट्विट का बचाव करते हुए डिप्टी सीएम ने कहाकि हम सभी को संगठन ने ही यहां तक पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने संगठन से ही जुड़े रहे भूपेंद्र सिंह चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष बनाकर कार्यकर्ताओं का मान बढ़ाया है। उनके नेतृत्व में पार्टी प्रदेश की सभी सीटें जीतेगी।
विकास कार्यों का मुआयना और समीक्षा करने के लिए कन्नौज पहुंचे उपमुख्यमंत्री ने कलेक्ट्रेट सभागार में मीडिया से कहा कि संगठन हमेशा सरकार से बड़ा होता है। हम सभी संगठन से ही निकले हैं, संगठन ने ही हम सबको यहां तक पहुंचाया है और संगठन ही हमारी जननी है। उन्होंने कहा कि हमारे यहां संगठन का फैसला सभी को मंजूर होता है। उन्होंने कहा कि ट्विट का गलत मतलब निकालने की जरूरत नहीं है। इस दौरान उन्होंने सपा पर भी हमला बोला, कहा कि समाजवादी पार्टी अब समाप्तवादी पार्टी हो गई है। अखिलेश यादव गलत चश्मा पहने हुए हैं, इसलिए 2014 से जनता उन्हें लगातार नकार रही है। उन्होंने कहा कि 2024 में सपा पूरी तरह से साफ हो जाएगी।
केजरीवाल देश के सबसे झूठे मुख्यमंत्रीः उपमुख्यमंत्री ने कहा कि अरविंद केजरीवाल देश के सबसे झूठे मुख्यमंत्री हैं। वह अन्ना आंदोलन में भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाकर नेता बने थे, लेकिन अब भ्रष्टाचार करने वालों के संरक्षक बन गए हैं। वह अपने उप मुख्यमंत्री को बचाने की नाकाम कोशिश कर रहे हैं,  वह सही हैं तो जांच का सामना करना चाहिए।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)