होम भारत ने पहली बार लेखक सलमान रुश्दी पर हमले की निंदा की, कहा- जल्द स्वस्थ हों

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Aug 25, 2022 10:08 PM

भारत ने पहली बार लेखक सलमान रुश्दी पर हमले की निंदा की, कहा- जल्द स्वस्थ हों

भारत ने पहली बार लेखक सलमान रुश्दी पर हमले की निंदा की, कहा- जल्द स्वस्थ हों

भारत ने पहली बार लेखक सलमान रुश्दी पर हमले की निंदा की, कहा- जल्द स्वस्थ हों

भारत ने गुरुवार को लेखक सलमान रुश्दी पर हुए हमले को लेकर पहली बार प्रतिक्रिया दी। भारत ने रुश्दी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और 'द सैटेनिक वर्सेज' के लेखक पर 'भयानक हमले' की कड़ी निंदा की। यह सरकार की पहली औपचारिक प्रतिक्रिया है। ज्ञात हो कि पश्चिमी न्यूयॉर्क के चौटाउक्का संस्थान में 12 अगस्त को एक कार्यक्रम के दौरान अपना व्याख्यान शुरू करने जा रहे 75 वर्षीय सलमान रुश्दी पर एक व्यक्ति ने गले पर चाकू से वार किया था।


विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने सप्ताहिक प्रेस वार्ता में संवाददाताओं से कहा, ‘‘भारत हमेशा से हिंसा और कट्टरपंथ के खिलाफ रहा है। हम सलमान रुश्दी पर हुए भयावह हमले की निंदा करने के साथ ही उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं।’’ सलमान रूश्दी पर हुए इस हमले की पूरे विश्व में निंदा की गई थी और उनके लिये समर्थन व्यक्त किया गया था।

रूश्दी ने उनके प्रसिद्ध उपन्यास ‘सैटेनिक वर्सेज’ के प्रकाशन के बाद ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला रूहोल्ला खोमेनेई द्वारा 1989 में उन्हें मारने को लेकर जारी किये गए फतवे के बाद से छिपकर रह रहे थे । दुनिया भर के बहुसंख्य मुसलमान इस उपन्याय को ईश निंदा के तौर पर देखते हैं । भारत इस उपन्याय पर प्रतिबंध लगाने वाले शुरुआती कुछ देशों में शामिल हैं ।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)