होम सोनाली फोगाट मौत मामले में गोवा पुलिस की कार्रवाई, पीए सुधीर सागवान गिरफ्तार

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Aug 25, 2022 10:13 PM

सोनाली फोगाट मौत मामले में गोवा पुलिस की कार्रवाई, पीए सुधीर सागवान गिरफ्तार

सोनाली फोगाट मौत मामले में गोवा पुलिस की कार्रवाई, पीए सुधीर सागवान गिरफ्तार

सोनाली फोगाट मौत मामले में गोवा पुलिस की कार्रवाई, पीए सुधीर सागवान गिरफ्तार

बिग बॉस की  प्रतियोगी और भाजपा नेता रह चुकीं सोनाली फोगाट की मौत के मामले में गोवा पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया है। पीटीआई के मुताबिक डिप्टी एसपी जिवबा दालवी ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है जिनका नाम सुधीर सागवान और सुखविंदर वासी है। बताया जा रहा हैकि सुधीर सागवान सोनाली फोगाट का पीए था और वही फोगाट को अस्पताल ले गया था। 
सोनाली फोगाट के भाई रिंकू ढाका ने सुधीर और सुखविंद के खिलाफ शिकायत की थी। गुरुवार को सोनाली के शव का पोस्टमॉर्टम किया गया था। रिपोर्ट हैरान करने वाली थी। उनके शरीर पर चोट के निशान पाए गए थे। सोनाली के रिश्तेदार के मुताबिक पोस्टमॉर्टम के बाद सुधीर सागवान और सुखविंदर वासी के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 (हत्या) के तहत केस दर्ज किया गया था। 
परिवारवालों को क्यों था सुधीर पर शक
सोनाली की मौत के बाद से ही उनके परिवार के लोग सुधीर सागवान पर ही शक कर रहे थे। गोवा पुलिस  ने भी इस बात को स्वीकार किया था कि सुधीर ने ही उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। परिवार ने आरोप लगाए थे कि सुधीर सोनाली को नशा देता था और शारीरिक शोषण करता था। वह सोनाली को धमकी भी देता रहता था। परिवार का कहना है कि सोनाली की संपत्ति हड़पने के लिए उनके पीए ने ही हत्या की है। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)