होम गोरखनाथ मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी, दूसरे के नाम से बनाया था प्रोफाइल, गिरफ्तार

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Aug 22, 2022 10:06 PM

गोरखनाथ मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी, दूसरे के नाम से बनाया था प्रोफाइल, गिरफ्तार

गोरखनाथ मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी, दूसरे के नाम से बनाया था प्रोफाइल, गिरफ्तार

गोरखनाथ मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी, दूसरे के नाम से बनाया था प्रोफाइल, गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी व गोरखनाथ मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया। सदर कोतवाली क्षेत्र के कोटा मुकुंदपुर गांव निवासी वसारत अली ने रविवार को कोतवाली पुलिस को तहरीर दी थी। इसके मुताबिक उसके नाम से फर्जी एकाउंट बनाकर मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी व गोरखनाथ मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है।


मामला 16 अगस्त का है। पुलिस ने आईटी एक्ट समेत कई अन्य धाराओं में केस दर्ज कर साइबर सेल व सर्विलांस सेल की मदद से जांच शुरू की। इसमें मटिहनिया चौधरी गांव निवासी मुबारक अली का नाम सामने आया। पूछताछ में मुबारक ने बताया कि फर्जी एकाउंट बनाकर धमकी देने के मामले में उसका उद्देश्य वसारत अली को फंसाना था।

बताया कि वसारत अली से उसने चालीस हजार रुपये उधार लिए थे। वसारत पैसे वापस मांग रहा था। वसारत जेल चला जाए और उसे पैसे न देने पड़े, इसी नीयत से उसने वसारत अली के नाम से फर्जी एकाउंट बनाया था। कोतवाल रवि कुमार राय ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)