होम ‘ओपेन डे समारोह’ में छात्रों ने दिखाई अपनी प्रतिभा

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Aug 21, 2022 09:59 PM

‘ओपेन डे समारोह’ में छात्रों ने दिखाई अपनी प्रतिभा

‘ओपेन डे समारोह’ में छात्रों ने दिखाई अपनी प्रतिभा

‘ओपेन डे समारोह’ में छात्रों ने दिखाई अपनी प्रतिभा

लखनऊ, 21 अगस्त। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अशर्फाबाद कैम्पस द्वारा विद्यालय प्रांगण में आयोजित ‘न्यू पैरेन्ट्स डे’ एवं ‘ओपेन डे समारोह’ में नन्हें-मुन्हें छात्रों की बहुमुखी प्रतिभा देख अभिभावक गद्गद् हो गये। इस शानदार आयोजन में छात्रों ने अपनी बहुमुखी प्रतिभा प्रदर्शन करते हुए रचनात्मक सोच व विश्वव्यापी दृष्टिकोण का अद्भुद नजारा प्रस्तुत किया। अभिभावकों ने छात्रों के सर्वांगीण विकास हेतु विद्यालय के प्रयासों की भूरि-भूरि प्रशंसा की।इससे पहले, प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने दीप प्रज्वलित कर ‘न्यू पैरेन्ट्स डे’ एवं ‘ओपेन डे समारोह’ विधिवत् उद्घाटन किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में डा. गाँधी ने कहा कि हमारा प्रयास है कि छात्रों को भौतिक, सामाजिक और आध्यात्मिक, तीनों प्रकार की शिक्षा प्रदान कर उसका सर्वांगीण विकास किया जाए एवं उनमें इतना आत्मबल भरना है कि वे आने वाले कल की सभी चुनौतियों का सामना कर सकें। 

समारोह का शुभारम्भ सर्व-धर्म व विश्व शांति प्रार्थना से हुआ। इस इस अवसर पर कक्षा-10 के मेधावी छात्रों की माताओं को सम्मानित किया गया तथापि छात्रों द्वारा प्रस्तुत ‘वर्ल्ड पार्लियामेन्ट’ के शानदार प्रस्तुतिकरण ने भी सभी का ध्यान आकर्षित किया।प्रधानाचार्या श्रीमती तृप्ति द्विवेदी ने इस अवसर पर कहा कि सी.एम.एस. छात्रों को भौतिक, सामाजिक एवं आध्यात्मिक तीनों प्रकार की शिक्षा देकर उन्हें चुस्त एवं संतुलित व्यक्तित्व का धनी, मानव जाति के लिए ईश्वर का उपहार एवं टोटल क्वालिटी पर्सन बनाने के लिए प्रयत्नशील है। उन्होंने सी.एम.एस. के प्रयासों में अभिभावकों के सहयोग व सुझाव हेतु हार्दिक आभार व्यक्त किया।

           

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)