होम अयोध्या में डिप्टी सीएम केशव मौर्य की सुरक्षा में चूक, हनुमानगढ़ी जाते समय रोका गया काफिला

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Aug 20, 2022 09:43 PM

अयोध्या में डिप्टी सीएम केशव मौर्य की सुरक्षा में चूक, हनुमानगढ़ी जाते समय रोका गया काफिला

अयोध्या में डिप्टी सीएम केशव मौर्य की सुरक्षा में चूक, हनुमानगढ़ी जाते समय रोका गया काफिला

अयोध्या में डिप्टी सीएम केशव मौर्य की सुरक्षा में चूक, हनुमानगढ़ी जाते समय रोका गया काफिला

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है। यह चूक उस समय हुई जब उपमुख्यमंत्री शनिवार को अयोध्या दौरे पर थे।  नयाघाट स्थित चौधरी चरण सिंह घाट के समीप बने हेलीपैड से उनका काफिला जैसे ही रामजन्मभूमि, हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन के निकला। वैसे ही कुछ कदम की दूरी पर नयाघाट चौराहे के समीप ठेला, पटरी व रेहड़ी दुकानदारों के एक समूह ने उनके वाहन को रोक लिया।
उपमुख्यमंत्री का वाहन रोके जाने से वहां पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। फौरन पुलिस के जवान केशव प्रसाद मौर्य के वाहन की तरफ दौड़े और वाहन को अपने घेरे में लिया। ठेला-पटरी दुकानदारों ने डिप्टी सीएम से नगर निगम व पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। साथ ही उन्हें एक शिकायती पत्र भी सौंपा। जिस पर उप मुख्यमंत्री ने कार्यवाई का भरोसा दिलाया है। बीते दिनों नयाघाट चौराहे पर नगर निगम द्वारा ठेला, रेहड़ी और पटरी दुकानदारों की दुकानें हटवाई गई थी। इसके बाद नगर निगम के प्रवर्तन दल ने मौखिक रूप से चयनित स्थल तय किया था। नगर निगम द्वारा तय स्थल पर ही शनिवार को ठेला-पटरी दुकानदारों ने अपनी दुकानें लगा रखी थी लेकिन अचानक दुकानदार कुछ समझ पाते उससे पहले ही पुलिस ने बर्बरता पूर्वक उनकी पिटाई शुरू कर दी। पिटाई से नाराज दुकानदारों ने डिप्टी सीएम के काफिले को रोक लिया। उनसे अपनी आपबीती बताई और पुलिस पर बर्बरता का आरोप लगाया। इस पर उप मुख्यमंत्री ने ठेला, पटरी व रेहड़ी दुकानदारों को कार्यवाई का पूरा भरोसा दिलाया है। साथ ही हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)