होम CBI रेड के बाद सामने आए मनीष सिसोदिया, बताया घर से क्या-क्या साथ ले गई टीम?
CBI रेड के बाद सामने आए मनीष सिसोदिया, बताया घर से क्या-क्या साथ ले गई टीम?
सीबीआई के छापेमारी के बाद सामने आए दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि यह छापेमारी राजनीति से प्रेरित है। इसके लिए ऊपर से आदेश आए थे। हमने कभी कुछ गलत नहीं किया और कोई भ्रष्टाचार नहीं किया, इसलिए हम किसी से डरते नहीं हैं। सिसोदिया ने कहा कि सीबीआई की टीम का व्यवहार बहुत अच्छा था। हमने सीबीआई अधिकारियों का जांच में पूरा सहयोग किया और आगे भी करते रहेंगे। उन्होंने बताया कि सीबीआई अधिकारी मेरा फोन और लैपटॉप और विभाग की कुछ फाइलें साथ लेकर गए हैं। सिसोदिया ने कहा कि हमने ईमानदारी से काम करके स्कूल और अस्पताल बनाए हैं। लाखों बच्चों का भविष्य संवारा और लाखों बीमार लोगों का इलाज किया है। उन सब की दुआएं हमारे साथ हैं।जानकारी के अनुसार, सीबीआई ने दिल्ली आबकारी नीति मामले में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के आवास और 30 अन्य स्थानों पर शुक्रवार को छापे मारे। जांच एजेंसी ने दावा किया है कि सिसोदिया के निकट सहयोगी की कंपनी को कथित रूप से एक करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।