होम मोदी बनाम केजरीवाल होगा 2024 का लोकसभा चुनाव, सीबीआई छापे के बाद बोले सिसोदिया

समाचारदेश Alert Star Digital Team Aug 20, 2022 08:58 PM

मोदी बनाम केजरीवाल होगा 2024 का लोकसभा चुनाव, सीबीआई छापे के बाद बोले सिसोदिया

मोदी बनाम केजरीवाल होगा 2024 का लोकसभा चुनाव, सीबीआई छापे के बाद बोले सिसोदिया

मोदी बनाम केजरीवाल होगा 2024 का लोकसभा चुनाव, सीबीआई छापे के बाद बोले सिसोदिया

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने अपने घर पर सीबीआई के छापे के एक दिन बाद शनिवार को दावा किया कि 2024 का लोकसभा चुनाव मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बनाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल को डराने के लिए सभी हथकंडे आजमा रहे हैं।सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली की आबकारी नीति पूरी पारदर्शिता के साथ लागू की गई थी और कोई घोटाला नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि ये लोग (केंद्र सरकार) अरविंद केजरीवाल को रोकना चाहते हैं, जिनके द्वारा शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में किए गए काम की दुनियाभर में चर्चा हो रही है।
सीबीआई ने कल 31 स्थानों पर मारे थे छापे
गौरतलब है कि सीबीआई ने दिल्ली की आबकारी नीति के क्रियान्वयन में कथित भ्रष्टाचार के संबंध में एफआईआर दर्ज करने के बाद शुक्रवार सुबह सिसोदिया और आईएएस (भारतीय प्रशासनिक सेवा) अधिकारी आरव गोपी कृष्ण के आवास पर छापे मारे थे। जांच एजेंसी ने 29 अन्य स्थानों की भी तलाशी ली थी।उपमुख्यमंत्री ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि मेरे परिवार को कोई असुविधा न होने देने के लिए उनका आभार जताना चाहता हूं। वे अच्छे अधिकारी हैं, लेकिन उन्हें छापे मारने के लिए ऊपर से आदेश मिले हैं। सिसोदिया ने दावा किया कि इन लोगों (केंद्र सरकार) को घोटाले की चिंता नहीं है, इन लोगों की चिंता अरविंद केजरीवाल हैं, जिनसे जनता प्यार करती है और जो 'राष्ट्रीय स्तर पर एक विकल्प' के रूप में उभरे हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)