होम बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण में अभिभावक व विद्यालय दोनों की अहम भूमिका- डा. जगदीश गाँधी

यूथशिक्षा Alert Star Digital Team Aug 20, 2022 06:58 PM

बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण में अभिभावक व विद्यालय दोनों की अहम भूमिका- डा. जगदीश गाँधी

बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण में अभिभावक व विद्यालय दोनों की अहम भूमिका- डा. जगदीश गाँधी

बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण में अभिभावक व विद्यालय दोनों की अहम भूमिका- डा. जगदीश गाँधी

लखनऊ, 20 अगस्त। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अलीगंज (प्रथम कैम्पस) द्वारा क्लास मान्टेसरी से लेकर कक्षा-3 तक के छात्रों का ‘एनुअल पैरेन्ट्स डे’ समारोह आज सी.एम.एस. गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) ऑडिटोरियम में बड़ी भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ। समारोह का शुभारम्भ सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी द्वारा दीप प्रज्वलन से हुआ। इस अवसर पर अपने सम्बोधन में डा. गाँधी ने कहा कि बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण में अभिभावक व विद्यालय दोनों की अहम भूमिका है, अतः दोनों को मिलकर बच्चों के सर्वांगीण विकास में तत्पर रहना चाहिए। परिवार के प्रेममय व ईश्वरमय वातावरण में बच्चों का विकास बहुत संतुलित एवं तेजी से होता है।

            इस शानदार समारोह में सी.एम.एस. अलीगंज कैम्पस के छात्रों ने रंग-बिरंगी पोशाकों में हँसते-गाते एवं जीवन का उल्लास बिखरते छात्रों ने एक से बढ़कर एक शिक्षात्मक-साँस्कृतिक कार्यक्रमों द्वारा एकता, सहयोग, सहकार एवं सामूहिकता का अद्भुद दृश्य उपस्थित कर अभिभावकों को मंत्रमुग्ध कर दिया एवं तालियों की गड़गड़ाहट से सम्पूर्ण ऑडिटोरियम गूँज उठा।सी.एम.एस. अलीगंज (प्रथम कैम्पस) की वरिष्ठ प्रधानाचार्या श्रीमती ज्योति कश्यप व प्रधानाचार्या श्रीमती शिवानी सिंह ने बच्चों की प्रतिभा की प्रशंसा करते हुए कहा कि हमें अभिभावकों का जो सहयोग बराबर मिलता है यह उसी का परिणाम है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि अभिभावक जिस विश्वास के साथ अपने प्रिय बच्चों को अच्छी पढ़ाई के साथ-साथ अच्छा इन्सान बनाने के लिए भेजते हैं, उस पर खरे उतर रहे हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)