होम राजू श्रीवास्तव का ब्रेन नहीं कर रहा फंक्शन, सुनील पाल बोले- सिर्फ सांसें चल रही हैं
राजू श्रीवास्तव का ब्रेन नहीं कर रहा फंक्शन, सुनील पाल बोले- सिर्फ सांसें चल रही हैं
राजू श्रीवास्तव की तबीयत पहले से अधिक बिगड़ गई है। कॉमेडियन सुनील पाल (Sunil Pal) ने बताया है कि राजू श्रीवास्तव की सिर्फ सांस चल रही है, जबकि उनका ब्रेन फंक्शन नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा कि उनकी बात राजू के रिश्तेदार से हुई है। 10 अगस्त को राजू श्रीवास्तव को दिल का दौरा पड़ा था, इसके बाद से ही वो अस्पताल में भर्ती हैं। हाल ही में उनकी तबीयत में सुधार था, लेकिन अब फिर उनकी तबीयत तेजी से बिगड़ रही है।
राजू का ब्रेन नहीं कर रहा फंक्शन
राजू श्रीवास्तव के स्वास्थ्य को लेकर सभी परेशान हैं और इस बीच उनके दोस्त व कॉमेडियन ने उनके स्वास्थ्य पर अपडेट दिया है। सुनील पाल ने ई-टाइम्स से बातचीत में बताया है कि राजू श्रीवास्तव की तबीयत काफी ज्यादा बिगड़ गई है। रिपोर्ट के मुताबिक सुनील ने कहा, 'मैंने अभी ही राजू के भतीजे कौशल से बात की और मुझे पता लगा है कि उनका ब्रेन फंक्शन नहीं कर रहा है। डॉक्टर्स की पूरी कोशिश जारी है और हर कोई उनकी लिए प्रार्थना कर रहा है।'
सिर्फ सांसें चल रही हैं...
सुनील पाल ने आगे कहा, 'उनकी (राजू श्रीवास्तव) सिर्फ सासें चल रही हैं, बाकी बॉडी बिलकुल भी फंक्शन नही कर रही है।'राजू श्रीवास्तव के लिए न सिर्फ उनके फैन्स बल्कि कई सेलेब्स भी प्रार्थना कर रहे हैं। अशोक पंडित, शेखर सुमन आदि ने भी राजू श्रीवास्तव के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है और कॉमेडियन के लिए दुआ मांगी है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।