होम विश्व हिन्दू परिषद् बजरंग दल ने मनाया अखंड भारत संकल्प दिवस,निकाली तिरंगा यात्रा
विश्व हिन्दू परिषद् बजरंग दल ने मनाया अखंड भारत संकल्प दिवस,निकाली तिरंगा यात्रा

लखनऊ :१४ अगस्त को विश्व हिन्दू परिषद,बजरंग दल रघुवीर नगर व भाजपा कार्यकर्ताओ ने 14 अगस्त अखंड भारत संकल्प दिवस के अवसर पर तिरंगा यात्रा निकाली जिसने 500 से अधिक लोग सम्मिलित हुये। अखंड भारत की परिकल्पना कोई नई नहीं है। हर देशभक्त अखंड भारत का स्वप्न संजोये हुए है।अखण्ड भारत महज सपना नहीं, श्रद्धा है, निष्ठा है. जिन आंखों ने भारत को भूमि से अधिक माता के रूप में देखा हो, जो स्वयं को इसका पुत्र मानता हो, ऐसे असंख्य अंत:करण मातृभूमि के विभाजन की वेदना को कैसे भूल सकते हैं, अखण्ड भारत के संकल्प को कैसे त्याग सकते हैं? उक्त उद्गार विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के नेतृत्व में आयोजित अखंड भारत संकल्प दिवस के अवसर पर लोगो ने कहे। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में बजरंग दल विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता तिरंगा झंडा हाथ में लेकर भारत माता की जय वंदे मातरम के जय घोष के साथ पदयात्रा करते हुए नाका हिंडोला से परिवर्तन चौक तक तिरंगा यात्रा निकली। यह यात्रा गणेश गंज ,अमीनाबाद ,नजीराबाद ,कैसरबाग होते हुए परिवर्तन चौक पर जाकर ख़तम हुई।

Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।