होम यूपी के विकास से कनाडा प्रभावित, बड़े निवेश की तैयारी, कई योजनाओं में करेगा भागीदारी

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Aug 18, 2022 09:55 PM

यूपी के विकास से कनाडा प्रभावित, बड़े निवेश की तैयारी, कई योजनाओं में करेगा भागीदारी

यूपी के विकास से कनाडा प्रभावित, बड़े निवेश की तैयारी, कई योजनाओं में करेगा भागीदारी

यूपी के विकास से कनाडा प्रभावित, बड़े निवेश की तैयारी, कई योजनाओं में करेगा भागीदारी

यूपी के विकास से कनाडा बेहद प्रभावित है। यहां हो रहे बदलावों को बेहद करीब से नजर रख रहा कनाडा यूपी में बड़े निवेश की तैयारी कर रहा है। कई योजनाओं में भागीदारी करने का भी कनाडा उत्सुक है। भारत में कनाडा के उच्चायुक्त कैमरॉन मैके ने गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की। मुलाकात के दौरान दोनों देशों के बीच मजबूत सांस्कृतिक, वाणिज्यिक और रणनीतिक संबंधों की चर्चा के साथ-साथ भारत और कनाडा, खासकर उत्तर प्रदेश के मध्य संबंधों को और बेहतर करने पर विचार-विमर्श किया गया।कनाडाई राजनयिक ने मुख्यमंत्री को भारतीय जूट से तैयार एक सुंदर बैग भेंट किया। बैग पर कनाडा के राष्ट्रीय चिन्ह 'मैपल लीफ' प्रदर्शित किया हुआ था। उन्होंने बताया कि यह बैग भारत में ही तैयार हुआ है। उत्तर प्रदेश के बारे में अपने अनुभव साझा करते हुए राजनयिक कैमरॉन मैके ने कहा कि उत्तर प्रदेश आज इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के क्षेत्र में जिस तरह तरक्की कर रहा है, वह शानदार है। नई दिल्ली में रहते हुए मीडिया के माध्यम से प्रदेश के बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट की जानकारी मिलती रहती है। एक्सप्रेस-वे निर्माण के क्षेत्र में तो उत्तर प्रदेश की कार्यप्रणाली शानदार है। उच्चायुक्त ने कहा कि कनाडा और भारत के बीच तकनीक और ज्ञान के आदान-प्रदान को को बढ़ाया जाना चाहिए। कनाडा, भारत के साथ बेहतर ट्रेड संबंधों को और मजबूती देने के लिए प्रयासरत है। उत्तर प्रदेश इस दिशा में महत्वपूर्ण योगदान कर सकता है। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)