होम शाहजहांपुर: विमला ईश्वर नेत्र चिकित्सालय एवं शोध संस्थान का किया गया भूमि पूजन

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेशसेहत Alert Star Digital Team Aug 10, 2022 09:12 PM

शाहजहांपुर: विमला ईश्वर नेत्र चिकित्सालय एवं शोध संस्थान का किया गया भूमि पूजन

घनश्याम दास अग्रवाल शाहजहांपुर के बड़े उद्योगपति हैं। जोकि समाज सेवा के क्षेत्र में भी अपनी एक अलग पहचान रखते हैं

शाहजहांपुर: विमला ईश्वर नेत्र चिकित्सालय एवं शोध संस्थान का किया गया भूमि पूजन

शाहजहांपुर।(Nandlal Singh)उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में विमला ईश्वर नेत्र चिकित्सालय एवं शोध संस्थान का भूमि पूजन किया गया। डॉक्टर जी डी अग्रवाल ने सपरिवार भूमि पूजन में सम्मिलित होकर अपनी मां स्वर्गीय विमला देवी के नाम पर दरियागंज नई दिल्ली की संस्था डॉ श्रॉफ आई हॉस्पिटल के साथ मिलकर इस संस्थान की नींव रखी। आपको बता दें कि डॉ घनश्याम दास अग्रवाल शाहजहांपुर के बड़े उद्योगपति हैं। जोकि समाज सेवा के क्षेत्र में भी अपनी एक अलग पहचान रखते हैं। डॉ घनश्याम दास अग्रवाल द्वारा पिछले लंबे समय से लखीमपुर के मोहम्मदी में संचालित डॉ श्रॉफ आई चैरिटेबल हॉस्पिटल का सहयोग किया जा रहा है।उनके द्वारा डॉ श्रॉफ आई हॉस्पिटल में कार्यरत डॉक्टरों के रहने के लिए सिटी पार्क कॉलोनी में फ्लैट उपलब्ध करवाए गए साथ ही डॉ श्रॉफ आई चैरिटेबल हॉस्पिटल का एक क्लीनिक भी सिटी पार्क में आम जनमानस की सहूलियत के लिए खुलवाया है। अब डॉक्टर घनश्याम दास अग्रवाल द्वारा अपनी माता विमला देवी के नाम पर विमला ईश्वर नेत्र चिकित्सालय एवं शोध संस्थान के लिए 100 बीघा जमीन उपलब्ध करवाकर डॉ श्रॉफ आई चैरिटेबल हॉस्पिटल का सहयोग करते हुए एक बड़े संस्थान की नींव रखी। डॉक्टर जी डी अग्रवाल ने बताया कि जिस संस्थान की आज शाहजहांपुर में नींव रखी गई है यह जब बनकर तैयार होगा तो यहां डॉक्टरों की ट्रेनिंग रिसर्च सेंटर के साथ-साथ बड़े स्तर पर नेत्र रोगियों के ऑपरेशन किए जाएंगे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)