होम अन्तर-विद्यालयी प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्र को प्रथम पुरस्कार

यूथशिक्षा Alert Star Digital Team Aug 6, 2022 07:21 PM

अन्तर-विद्यालयी प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्र को प्रथम पुरस्कार

अन्तर-विद्यालयी प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्र को प्रथम पुरस्कार

अन्तर-विद्यालयी प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्र को प्रथम पुरस्कार

लखनऊ, 6 अगस्त। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, चौक कैम्पस के कक्षा-9 के छात्र अहसान सिराज खान ने अन्तर-विद्यालयी वाद-विवाद प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार जीतकर लखनऊ का गौरव बढ़ाया है। यह प्रतियोगिता बाल संग्रहालय, लखनऊ के तत्वावधान में आयोजित हुई। प्रतियोगिता में लखनऊ के विभिन्न प्रतिष्ठित विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग किया, तथापि कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सी.एम.एस. के इस प्रतिभाशाली छात्र ने धाराप्रवाह अभिव्यक्ति, सामयिक ज्ञान व रचनात्मक सोच से ओतप्रोत विचार प्रस्तुत कर प्रथम पुरस्कार अर्जित किया। निर्णायक मण्डल के सदस्यों सहित उपस्थित दर्शकों ने सी.एम.एस. छात्र के ज्ञान, बुद्धिमत्ता, वैचारिक दृढ़ता व विश्वव्यापी दृष्टिकोण की भूरि-भूरि प्रशंसा की। प्रतियोगिता के आयोजकों ने अहसान सिराज को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन हेतु प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने इस मेधावी छात्र के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

            सी.एम.एस. सदैव ही विभिन्न रचनात्मक एवं सृजनात्मक प्रतियोगिताओं के माध्यम से अपने छात्रों की बहुमुखी प्रतिभा को निखारने एवं जीवन में आगे ही आगे बढ़ने हेतु प्रोत्साहित करता रहता है। सी.एम.एस. का लक्ष्य बच्चों को वर्ल्ड लीडर के रूप में तैयार करने वाली शिक्षा उपलब्ध कराना है, ताकि वे कल के विश्वव्यापी समाज का नेतृत्व अपने विकसित मानवीय दृष्टिकोण से कर सके। इन्ही प्रयासों की बदौलत सी.एम.एस. के मेधावी छात्र विभिन्न राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में सर्वाधिक पुरस्कार जीतकर प्रदेश व देश का नाम गौरवान्वित कर रहे हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)