होम रेलवे में 1.40 लाख लोगों की भर्ती के लिए प्रक्रिया चल रही: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Aug 5, 2022 09:49 PM

रेलवे में 1.40 लाख लोगों की भर्ती के लिए प्रक्रिया चल रही: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव

रेलवे में 1.40 लाख लोगों की भर्ती के लिए प्रक्रिया चल रही: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव

रेलवे में 1.40 लाख लोगों की भर्ती के लिए प्रक्रिया चल रही: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव

सरकार ने शुक्रवार को राज्यसभा में कहा कि रेलवे ने 2014 से 2022 के दौरान कुल मिलाकर करीब 3.50 लाख लोगों को रोजगार दिया है तथा अभी 1.40 लाख लोगों की भर्ती के लिए प्रक्रिया चल रही है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने उच्च सदन में प्रश्नकाल के दौरान पूरक सवालों के जवाब में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 2014 से 2022 के बीच रेलवे ने 3,50,204 लोगों को रोजगार दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 लाख लोगों को रोजगार देने की जो प्रतिबद्धता जतायी है, उसमें भी रेलवे की अहम भूमिका होगी और वह 1.40 लाख लोगों को नौकरियां देगा। उन्होंने कहा कि रेलवे इस साल 18 हजार नौकरियों की पेशकश कर चुका है। रेल मंत्री ने पश्चिम बंगाल के संदर्भ में कहा कि वहां विगत में कई परियोजनाओं की घोषणा की गई थी लेकिन रेलवे के तमाम प्रयासों के बावजूद उसे जमीन नहीं मिल सकी है। उन्होंने पिछली घोषणाओं पर तंज करते हुए कहा, ''कुछ लोग घोषणा करते हैं, कुछ लोग काम करते हैं... हम बातें नहीं, काम करने में विश्वास करते हैं।'' वैष्णव ने कहा कि राज्य में जमीन मिलते ही परियोजनाओं पर काम शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि रेलवे ऐसा विभाग है जिसमें 'सबका प्रयास' की जरूरत है और राज्यों की ओर से सहयोग काफी अहम है। कोलकाता मेट्रो का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि पिछली सरकार के कार्यकाल में वहां विस्तार की गति काफी धीमी थी लेकिन अब हर पांच-छह महीने में एक नया खंड चालू हो रहा है। रेल मंत्री ने समर्पित माल ढुलाई गलियारा (डीएफसी) का जिक्र करते हुए कहा कि अब तक इसमें 1300 किलोमीटर हिस्सा चालू हो गया है जबकि 2014 तक इसमें कोई खास प्रगति नहीं हुई थी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)