होम जापान ने यात्रियों के लिए कोवैक्सीन बूस्टर खुराक की मंजूरी दी, भारत बायोटेक ने दी जानकारी
जापान ने यात्रियों के लिए कोवैक्सीन बूस्टर खुराक की मंजूरी दी, भारत बायोटेक ने दी जानकारी
भारत में निर्मित कोरोना वैक्सीन कोवैक्सीन की बूस्टर डोज को जापान ने भी मान्यता दे दी है। जापान ने यात्रियों के लिए कोवैक्सीन बूस्टर डोज खुराक को मंजूरी दी है। भारत बायोटेक ने शुक्रवार को मामले की जानकारी दी। शुक्रवार को भारत बायोटेक ने बताया कि हमें यह घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है कि जापान ने यात्रियों के लिए COVAXIN बूस्टर खुराक को मंजूरी दे दी है। कहा कि इसी के साथ कोवैक्सीन को एक और वैश्विक मान्यता मिल गई है। यह हमारे सार्वभौमिक कोरोना वैक्सीन की प्रभावशीलता को दिखाता है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।