होम यूपी में बिजली की नई दरें होंगी लागू, वाराणसी में फ्लाइट की इमरजेंसी आपात लैंडिंग

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Aug 5, 2022 09:33 PM

यूपी में बिजली की नई दरें होंगी लागू, वाराणसी में फ्लाइट की इमरजेंसी आपात लैंडिंग

यूपी में बिजली की नई दरें होंगी लागू, वाराणसी में फ्लाइट की इमरजेंसी आपात लैंडिंग

यूपी में बिजली की नई दरें होंगी लागू, वाराणसी में फ्लाइट की इमरजेंसी आपात लैंडिंग

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिनी दौरे पर गुरुवार शाम वाराणसी पहुंच गए। इससे पहले वह आजमगढ़ पहुंचे और करोड़ों की सौगात दी। वाराणसी में वह कमिश्नरी सभागार में मंडलीय समीक्षा बैठक के बाद विकास परियोजनाओं का निरीक्षण करेंगे। देर शाम काशी विश्वनाथ और कालभैरव मंदिर जाने का कार्यक्रम है। मुख्यमंत्री रात्रि विश्राम सर्किट हाउस में करेंगे। समीक्षा बैठक में सीएम बाढ़ और कोरोना नियंत्रण संबंधी उपायों की प्रगति भी जानेंगे। सभागार में होने वाली इस बैठक में वाराणसी के अधिकारियों के साथ जौनपुर, गाजीपुर और चंदौली के अधिकारी भी वीडियो कांफ्रेंसिंग से जुड़ेंगे।यूपी में बिजली की नई दरें आज से लागू होंगी। ये दरें उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग ने 23 जुलाई को घोषित की थीं। योगी सरकार ने बिजली की दरें यथावत रखने के साथ ही 21 स्लैब कम कर दिए हैं। इससे उपभोक्‍ताओं को बिजली के बिल में राहत मिलने वाली है। 100 से कम और 500 यूनिट से ज्यादा बिजली का इस्‍तेमाल करने वाले घरेलू उपभोक्ताओं का बिल कुछ कम हो सकता है। नई दरों के तहत यूपी सरकार ने 7 रुपए का स्‍लैब वापस ले लिया है। ग्रेटर नोएडा में बिजली दरों में करीब 10 फीसदी की कमी की गई है। घरेलू बिजली की अधिकतम दर साढ़े 6 रुपए प्रति यूनिट होगी।मौसम विभाग के अनुसार आज वेस्‍ट यूपी के जिलों में भारी बारिश के आसार हैं। प्रदेश भर में छह अगस्त तक हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। यूपी की पल-पल की अपडेट्स जानने के लिए बने रहिए 'लाइव हिन्‍दुस्‍तान' के साथ। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)