होम देवेंद्र फडणवीस की तरह कैबिनेट में भी चौंकाने की तैयारी में भाजपा, शामिल होंगे ये 2 नए नाम

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Aug 4, 2022 09:45 PM

देवेंद्र फडणवीस की तरह कैबिनेट में भी चौंकाने की तैयारी में भाजपा, शामिल होंगे ये 2 नए नाम

देवेंद्र फडणवीस की तरह कैबिनेट में भी चौंकाने की तैयारी में भाजपा, शामिल होंगे ये 2 नए नाम

देवेंद्र फडणवीस की तरह कैबिनेट में भी चौंकाने की तैयारी में भाजपा, शामिल होंगे ये 2 नए नाम

महाराष्ट्र में सीएम के तौर पर एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देंवेंद्र फडणवीस को शपथ लिए 1 महीने से ज्यादा वक्त बीत चुका है। लेकिन अब तक कैबिनेट का विस्तार नहीं हो सका है। कहा जा रहा था कि मंत्री पदों को लेकर भाजपा और एकनाथ शिंदे गुट के बीच सहमति नहीं बन पा रही है। इस बीच खबर है कि 7 अगस्त तक कैबिनेट का विस्तार हो सकता है। सूत्रों के मुताबिक फिलहाल 15 से 16 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जा सकती है। इसके बाद कुछ और मंत्री परिषद का हिस्सा हो सकते हैं। कहा यह भी जा रहा है कि जिस तरह से भाजपा ने देवेंद्र फडणवीस को डिप्टी सीएम बनाकर चौंकाया था, उसी तरह इस बार मंत्रियों के नाम पर भी चौंका सकती है।
भाजपा कोटे से 8 से 9 मंत्री बनने की संभावना जताई जा रही है। इनमें जो 2 नाम चौंकाने वाले हैं, वे निर्दलीय विधायक रवि राणा और नाराय़ण राणे के बेटे नीतेश राणे के हैं। रवि राणा अमरावती की सांसद नवनीत राणा के पति हैं और उद्धव ठाकरे के घर के बाहर हनुमान चालीसा पढ़ने के ऐलान पर विवादों में घिर गए थे। यही नहीं पत्नी नवनीत राणा के साथ उन्हें जेल तक जाना पड़ा था और करीब दो सप्ताह बाद बाहर आए थे। ऐसे में भाजपा की ओर से उन्हें मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने से साफ है कि वह उद्धव ठाकरे को दर्द देने वाले नेताओं को प्रमुखता दे रही है। यही नहीं एक दौर में शिवसेना को बड़ी टूट के साथ छोड़ने वाले नारायण राणे के बेटे नीतेश राणे को भी मंत्री बनाने की चर्चाएं जोरों पर हैं। 
 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)