होम यह काम नहीं हुआ तो इस बार रुक जाएगी वृद्धावस्था, दिव्यांग, निराश्रित पेंशन

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Aug 3, 2022 10:08 PM

यह काम नहीं हुआ तो इस बार रुक जाएगी वृद्धावस्था, दिव्यांग, निराश्रित पेंशन

यह काम नहीं हुआ तो इस बार रुक जाएगी वृद्धावस्था, दिव्यांग, निराश्रित पेंशन

यह काम नहीं हुआ तो इस बार रुक जाएगी वृद्धावस्था, दिव्यांग, निराश्रित पेंशन

सरकारी पेंशन योजनाओं का लाभ पा रहे बड़ी संख्या में लोगों को आने वाले समय में दिक्कत उठानी पड़ सकती है। अभी तक 53 फीसदी के आधार का प्रमाणीकरण नहीं हुआ। शहर के 90 वार्डों में तो इक्का दुक्का ही लोग बचे हैं। सबसे ज्यादा दिक्कत पुराने शहर के 20 वार्डों में आ रही है। इस माह यदि आधार प्रमाणीकरण नहीं हुआ तो पेंशन रुक जाएगी। समाज कल्याण के कर्मचारियों का कहना है कि लोग प्रमाणीकरण करवा ही नहीं रहे हैं। इनमें चौक, ठाकुरगंज, बालागंज आदि इलाके शामिल हैं। अब इन 20 वार्डों में पेंशनधारकों के आधार प्रमाणीकरण के लिए टास्क फोर्स बनाई गई है। इसमें नोडल अधिकारी डीपीओ को बनाया गया है। यह टास्क फोर्स इन इलाकों में जा कर पेंशन ले रहे लोगों से सम्पर्क कर आधार प्रमाणीकरण में मदद करेगी। शासन ने वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांगजन पेंशन और निराश्रित महिला पेंशन लाभार्थियों के आधार प्रमाणीकरण के निर्देश दिए हैं। जिले में कुल 1 लाख 75 हजार के करीब इन योजनाओं के लाभार्थी हैं। इनमें से 95 हजार का प्रमाणीकरण अभी तक नहीं हुआ है। नजदीकी लोकवाणी या जन सेवा केन्द्र जाएं। अपने साथ आधार कार्ड ले जाएं। वह मोबाइल भी जिसका नम्बर आधार में दर्ज है। वहां बताएं कि किस योजना के लाभार्थी हैं, आधार प्रमाणीकरण करवाना है। यदि कोई दिक्कत आती है तो निराश्रित महिला पेंशनधारक कलेक्ट्रेट स्थित डीपीओ कार्यालय में सम्पर्क करें। वृद्धावस्था पेंशनधारकों को विकास भवन स्थित समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय से सम्पर्क करना होगा। दिव्यांगजनों को दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग में सम्पर्क करना होगा।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)