होम तिरंगे पर घेर रही भाजपा को राहुल गांधी ने नेहरू की डीपी लगा दिया जवाब, संदेश भी लिखा

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Aug 3, 2022 10:00 PM

तिरंगे पर घेर रही भाजपा को राहुल गांधी ने नेहरू की डीपी लगा दिया जवाब, संदेश भी लिखा

तिरंगे पर घेर रही भाजपा को राहुल गांधी ने नेहरू की डीपी लगा दिया जवाब, संदेश भी लिखा

 तिरंगे पर घेर रही भाजपा को राहुल गांधी ने नेहरू की डीपी लगा दिया जवाब, संदेश भी लिखा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर केंद्र सरकार पूरे देश में 'हर घर तिरंगा' अभियान चला रही है। आज उपराष्ट्रपति एम वैंकेया नायडू ने एक बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस रैली में कई केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेताओं ने शिरकत की है। सरकार का कहना है कि विपक्षी दलों और नेताओं को भी इस अभियान में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया था, लेकिन वो इसमें शामिल नहीं हुए।सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के इस आरोप का राहुल गांधी ने अपने अंदाज में जवाब दिया है। उन्होंने ना सिर्फ ट्विटर पर अपनी प्रोफाइल तस्वीर बदली, बल्कि एक संदेश भी लिखा।राहुल गांधी ने तिरंगे की एक तस्वीर के साथ अपनी डीपी बदली है। इस तस्वीर में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू अपनी हाथों में तिरंगा लिए नजर आ रहे हैं। राहुल ने इस तस्वीर को ट्वीट करते हुए लिखा, 'देश की शान है, हमारा तिरंगा; हर हिंदुस्तानी के दिल में है, हमारा तिरंगा।'

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)