होम स्वतंत्रता दिवस पर यूपी वालों को मिलेगी योगी की पाती, 3 करोड़ घरों तक पहुंचेगा संदेश

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Aug 3, 2022 10:05 PM

स्वतंत्रता दिवस पर यूपी वालों को मिलेगी योगी की पाती, 3 करोड़ घरों तक पहुंचेगा संदेश

स्वतंत्रता दिवस पर यूपी वालों को मिलेगी योगी की पाती, 3 करोड़ घरों तक पहुंचेगा संदेश

 स्वतंत्रता दिवस पर यूपी वालों को मिलेगी योगी की पाती, 3 करोड़ घरों तक पहुंचेगा संदेश

स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पत्र 'योगी की पाती' तीन करोड़ घरों तक पहुंचेगी।  जानकारी के मुताबिक इस पत्र में सीएम योगी आदित्यनाथ स्वतंत्रता के 75 साल पूरे होने पर स्वतंत्रता के महत्व और 'आजादी का अमृत महोत्सव' पर देश के दृष्टिकोण को रेखांकित करेंगे।  इस बीच बुधवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उनकी सरकार राज्य में हर परिवार में कम से कम एक व्यक्ति को रोजगार देगी। इसके लिए कौशल मानचित्र अभ्यास शुरू किया जाएगा।सीएम योगी ने रोजगार मेले में कहा 'स्किल मैपिंग के दौरान उन परिवारों का डाटा तैयार किया जाएगा, जहां कोई काम नहीं है। ऐसे परिवारों के सदस्यों को एक विशेष कार्यक्रम से जोड़ा जाएगा और परिवार के कम से कम एक सदस्य को रोजगार मिलेगा।' उन्होंने कहा- जरूरत के अनुसार लोगों को प्रशिक्षित कर रोजगार या स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा। राज्य में कोई भी परिवार रोजगार से वंचित नहीं रहेगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य और केंद्र में भाजपा की डबल इंजन सरकार ने श्रमिकों के कौशल और क्षमता को पहचानने के लिए स्किल इंडिया और स्टार्टअप इंडिया जैसे कई कार्यक्रम शुरू किए हैं। उन्होंने दावा किया कि राज्य सरकार ने पिछले पांच साल में पांच लाख युवाओं को रोजगार दिया और 60 लाख कारीगरों को कर्ज मिला है। सीएम ने दावा किया कि साल 2015-16 में  राज्य में बेरोजगारी दर 18 प्रतिशत से अधिक थी जो अब 2.7 प्रतिशत रह गई है।

 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)