होम बूमरेंग वर्ल्ड कप के भारतीय खिलाड़ियों का प्रयागराज में किया गया भव्य सम्मान

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Aug 2, 2022 11:05 PM

बूमरेंग वर्ल्ड कप के भारतीय खिलाड़ियों का प्रयागराज में किया गया भव्य सम्मान

बूमरेंग वर्ल्ड कप के भारतीय खिलाड़ियों का प्रयागराज में किया गया भव्य सम्मान

बूमरेंग वर्ल्ड कप के भारतीय खिलाड़ियों का प्रयागराज में किया गया  भव्य सम्मान

सुधीर सिन्हा,प्रयागराज।फ्रांस में आयोजित होने वाली बूमरेंग वर्ल्ड कप प्रतियोगिता में भारतीय टीम का हिस्सा बने खिलाड़ियों का संगम नगरी में  मंगलवार को स्थानीय होटल में आयोजित समारोह में भव्य सम्मान किया गया। कैप्री फाउंडेशन और आगाज फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में इंडो बूमरेंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेक मोंट्रोज ने मीडिया कर्मियों को जानकारी देते हुवे बताया कि भारतीय बूमरेंग टीम फ्रांस के बोर्डेक्स में अपनी क्षमता का भरपूर प्रदर्शन करेगी।भारतीय बूमरेंग टीम में चेन्नई से फिलिप सत्यराज,उत्तर प्रदेश से जय सिंह यादव और मध्य प्रदेश से सुनील उड़के का चयन किया गया है।यही खिलाड़ी फ्रांस में 15अगस्त से 25अगस्त 2022 आयोजित बूमरेंग वर्ल्ड कप प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे।यहां खास बात ये है कि प्रयागराज से विवेक और जयसिंह इस प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगें।इन्होंने जानकारी देते हुवे कहा कि भारतीय बूमरेंग टीम पूरी क्षमता से फ्रांस के बोर्डेक्स में अपनी कला का प्रदर्शन करने को बेताब है और हम सभी भारत वर्ष का मान रोशन करने के लिए बेताब हैं और इस विश्व चैम्पियन प्रतियोगिता में भारत वर्ष का झंडा बुलंद करने के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं ।समारोह में कैप्री फाउंडेशन की अध्यक्षा लिली भावना कॉलर ने सभी खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह,अंगवस्त्रम और पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका सम्मान कर हौसलाफजाई किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नोएल बर्नाड मोंट्रोज ने सभी खिलाड़ियों को अपना आशीर्वचन देते हुवे कहा कि ये हमारे शहर के लिए बड़े ही गौरव की बात है कि फ्रांस में आयोजित विश्व चैंपियन शिप प्रतियोगिता में विवेक ,जय सिंह यादव,फिलिप सत्यराज,और सुनील उड़के भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे है इससे भी खुशी की बात ये है कि यूपी के प्रयागराज से विवेक के साथ जय सिंह यादव इस प्रतियोगिता में देश का नेतृत्व कर रहे हैं जो हम सभी के लिए गौरव की बात ही।इन्होंने सभी की कामयाबी के लिए ईश्वर से दुवा मांगी।कार्यक्रम में मुख्य रूप से रमा मोंट्रोज,सुधीर सिन्हा,निखलेश,प्रशांत,नुपुर,उत्कर्ष,  सुदीपा मित्रा,गायत्री,शिवम के साथ ही अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।कार्यक्रम का संचालन उत्तम कुमार बैनर्जी ने किया।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)