होम पंजाब में पूरे साल की फ्री बिजली का खर्च निकल आया, अरविंद केजरीवाल ने बताया गणित

प्रादेशिकीदिल्ली Alert Star Digital Team Aug 1, 2022 10:53 PM

पंजाब में पूरे साल की फ्री बिजली का खर्च निकल आया, अरविंद केजरीवाल ने बताया गणित

पंजाब में पूरे साल की फ्री बिजली का खर्च निकल आया, अरविंद केजरीवाल ने बताया गणित

पंजाब में पूरे साल की फ्री बिजली का खर्च निकल आया, अरविंद केजरीवाल ने बताया गणित

अरविंद केजरीवाल ने जिस 'दिल्ली मॉडल' की बात करके पंजाब में बड़ी जीत हासिल की उसमें 'फ्री बिजली' का भी बड़ा हाथ है। अब गुजरात में विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे करीब आ रहा है आम आदमी पार्टी की राज्य में सक्रियता भी बढ़ रही है। गुजरात में भी सीएम केजरीवाल ने कहा था कि गुजरात में किस तरह से आम लोगों को मुफ्त में बिजली दी जा सकती है. इसका उपाय ढूंढकर आऊंगा। हालांकि अरविंद केजरीवाल के फ्री के वादों को लेकर अन्य पार्टियां सवाल भी खड़ी करती रही हैं। पंजाब में भी इसको लेकर सवाल पूछे जाते हैं।मुख्यमंत्री केजरीवाल ने एक ट्वीट को रीट्वीट करते हुए बताया कि कैसे वह अपने 'फ्री बिजली' के वादे को पूरा करेंगे। ट्विटर पर @anuragdhanda नाम के यूजर ने लिखा, 'पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार आने का असर देखिए। पिछले साल पहली तिमाही में 15000 करोड़ टैक्स मिला था सरकार को, इस बार 21000 करोड़ का टैक्स मिला है। ईमानदार राजनीति ही भविष्य है, पैसे की कोई कमी नहीं है सरकार में।' बता दें कि यह ट्विटर अकाउंट वेरिफाइड नहीं है और न ही इस टैक्स कलेक्शन के डेटा का कोई सोर्स बताया गया। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)