होम सरकार की ओर से ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत 13 से 15 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के मद्देनजर यह कदम उठाया गया

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jul 28, 2022 03:22 PM

सरकार की ओर से ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत 13 से 15 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के मद्देनजर यह कदम उठाया गया

अमृत महोत्सव वर्ष में 15 अगस्त को मनाया जाने वाला राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस बेहद खास होगा

सरकार की ओर से ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत 13 से 15 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के मद्देनजर यह कदम उठाया गया

शाहजहांपुर।(Nandlal Singh) आजादी के अमृत महोत्सव के विजन को शाहजहांपुर में उत्साह और उमंग के साथ पूरा किया जा रहा है। जैसे-जैसे स्वतंत्रता दिवस नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे शाहजहांपुर जिले में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के आमजन में जोश व उत्साह बढ़ने लगा है। बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं, पुरुष, युवा वर्ग इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनने को उत्साहित हैं। सरकार की यह मुहिम तिरंगे के साथ जुड़ाव के लिए स्कूलों स्कूलों में शिक्षकों ने मुहिम शुरू कर दी है ।जिसके चलते शाहजहांपुर के आड़ से लिया स्कूल में टीचरों ने रिहर्सल शुरू कर दि है जिसके चलते छात्र-छात्राएं को तिरंगे झंडे के साथ रैली निकालने रंगोली गायन जैसी प्रतियोगिताएं शुरू हो गई है। इन कार्यक्रमों से ना केवल स्कूली बच्चे उत्साहित हैं बल्कि गांव गांव तिरंगे झंडे का घर घर संदेश भी पहुंचने लगा है।

 

शाहजहांपुर जिले में हर घर तिरंगा महाअभियान में आमजन की ज्यादा से ज्यादा भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रशासनिक स्तर पर हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं ताकि इस महाअभियान को ऐतिहासिक और यादगार बनाया जा सके। शहीदों की नगरी शाहजहांपुर जिले में इस बार आजादी अमृत महोत्सव वर्ष में 15 अगस्त को मनाया जाने वाला राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस बेहद खास होगा। तिरंगा महाअभियान में आमजन की ज्यादा से ज्यादा भागीदारी सुनिश्चित करने के इस महाअभियान को ऐतिहासिक और यादगार बनाया जा रहा। उन्होंने कहा कि इस बार आजादी अमृत महोत्सव वर्ष में 15 अगस्त को मनाया जाने वाला राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस बेहद खास होगा। इसी के चलते शाहजहांपुर के अठसलिया के सरकारी स्कूल में टीचर परविंदर और निकहत ने बच्चों में अभी से रिहर्सल की प्रक्रिया शुरू कर दी है राष्ट्रीय झंडू को लहरा कर पूरे गांव में घर-घर तिरंगा का संदेश देने की पहल शुरू हो गई है। इन बच्चों को शिक्षिकाएं ना केवल गीत संगीत सिखा कर उन्हें राष्ट्रप्रेम से जोड़ रही हैं बल्कि रैली निकालकर गांव के ग्रामीणों को जागरूक भी कर रही है। सरकार की ओर से ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत 13 से 15 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के मद्देनजर यह कदम उठाया गया है। 

 

हर घर तिरंगा अभियान के तहत सभी आवासों, सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों और वाणिज्यिक-औद्योगिक इकाइयों और अन्य प्रतिष्ठानों पर राष्ट्रीय ध्वजारोहण होगा। इस देशभक्ति से ओतप्रोत इस महाअभियान के रंग में रंगने से कोई भी नागरिक छूटने न पाए जिसके चलते अठसलिया स्कूल से इस अभियान की शुरुआत की गई है। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने हर स्कूल में रिहर्सल करने के निर्देश दिए हैं ताकि खामियां होने पर उन्हें पहले से ही दुरुस्त कर लिया जाये। 11 से 17 अगस्त तक स्वतंत्रता सप्ताह के रूप में आयोजित किया जा रहा है। जिले के हर नागरिक को समरस भाव के साथ हर घर तिरंगा अभियान मैं इन स्कूली बच्चों को जोड़कर ग्रामीणों के घर घर संदेश पहुंचाया जा रहा है। इस पहल के पीछे लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना जगाना और तिरंगे से जुड़ाव को गहरा करना है। शाहजहांपुर के इन स्कूलों में हर घर तिरंगा अभियान राष्ट्रीय गौरव का आयोजन स्कूली बच्चे भी उत्साहित हैं। टीचरों के रिहर्सल और राष्ट्र प्रेम के संदेशों से यह बच्चे अब अपने घरों में जाकर घर वालों को राष्ट्र प्रेम की भावना जगाने में जुट गए हैं। जिसके चलते शाहजहांपुर जिले में इस अभियान में चार चांद लगने की उम्मीद दिखाई देने लगी हैं।

 

 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)