होम ईडी ने सोनिया गांधी को कल फिर बुलाया, आज दो राउंड में 6 घंटे हुई पूछताछ

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jul 26, 2022 10:03 PM

ईडी ने सोनिया गांधी को कल फिर बुलाया, आज दो राउंड में 6 घंटे हुई पूछताछ

ईडी ने सोनिया गांधी को कल फिर बुलाया, आज दो राउंड में 6 घंटे हुई पूछताछ

ईडी ने सोनिया गांधी को कल फिर बुलाया, आज दो राउंड में 6 घंटे हुई पूछताछ

नेशनल हेराल्ड अखबार से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से आज छह घंटे तक पूछताछ की। ईडी के अधिकारियों ने सोनिया गांधी को कल फिर बुलाया है। आज दो राउंड में उनसे 6 घंटे पूछताछ हुई। उधर, सोनिया गांधी से पूछताछ के दौरान कांग्रेस नेताओं ने सड़क पर प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस ने राहुल गांधी समेत कई कांग्रेसी नेताओं को हिरासत में लिया। इससे पहले कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी सुबह 11 बजे अपने बेटे राहुल गांधी और बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय के कार्यालय पहुंची थी। कुछ देर में ईडी के अधिकारियों ने सोनिया गांधी से पूछताछ शुरू की, उधर, राहुल गांधी ने सरकार पर निशाना साधते हुए पार्टी नेताओं के साथ संसद से राष्ट्रपति भवन तक मार्च का नेतृत्व किया।
दो राउंड में 6 घंटे पूछताछ
ईडी के अधिकारियों ने सोनिया गांधी से दो राउंड में करीब 6 घंटे तक पूछताछ की। सोनिया गांधी को ईडी ने कल यानि बुधवार के लिए फिर से समन जारी किया है। बता दें कि नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी सोनिया गांधी से पूछताछ कर रही है। इससे पहले राहुल गांधी से भी ईडी के अधिकारी पूछताछ कर चुके हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)