होम यूपी: दारोगा ने छुट्टी मांगी तो सीओ ने कर दी अनिवार्य सेवानिवृति की संस्‍तुति!

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jul 26, 2022 09:45 PM

यूपी: दारोगा ने छुट्टी मांगी तो सीओ ने कर दी अनिवार्य सेवानिवृति की संस्‍तुति!

यूपी: दारोगा ने छुट्टी मांगी तो सीओ ने कर दी अनिवार्य सेवानिवृति की संस्‍तुति!

यूपी: दारोगा ने छुट्टी मांगी तो सीओ ने कर दी अनिवार्य सेवानिवृति की संस्‍तुति!

यूपी के महाराजगंज में एक बीमार दारोगा के छुट्टी मांगने पर सीओ (सर्किल ऑफिसर) की ओर से अनिवार्य सेवा‍निवृति की संस्‍तुति कर दिए जाने का मामला सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। एसपी डॉ. कौस्तुभ ने एडिशनल एसपी आतिश कुमार सिंह को जांच का आदेश दिया है।मामला महराजगंज के निचलौल क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि यहां एक दारोगा ने बीमारी का हवाला देते हुए अवकाश मांगा तो सीओ ने अवकाश के साथ अनिवार्य सेवानिवृत्ति की संस्तुति कर दी।निचलौल सर्किल में तैनात करीब 58 साल के एक सब इंस्पेक्टर ने बीमारी का हवाला देकर 23 जुलाई को सीओ को प्रार्थना पत्र देकर अवकाश मांगा था। चिकित्सक ने उन्‍हें बेड रेस्ट की सलाह दी है। दारोगा नरे चिकित्‍सक की सलाह का हवाला देते हुए खुद को कार्य करने में असमर्थ बताया था। बताया जा रहा है कि सीओ सुनील दत्त दुबे ने दारोगा के प्रार्थना पत्र पर अवकाश के साथ ही अनिवार्य सेवानिवृत्ति की भी संस्तुति कर दी। यह पत्र वायरल होने के बाद मामला गरमा गया। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एडिशनल एसपी को जांच का आदेश दे दिया है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)