होम मोदी जी राजा हैं और भारत में पुलिस राज है, हिरासत में लिए गए राहुल गांधी का केंद्र पर हमला

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jul 26, 2022 09:54 PM

मोदी जी राजा हैं और भारत में पुलिस राज है, हिरासत में लिए गए राहुल गांधी का केंद्र पर हमला

मोदी जी राजा हैं और भारत में पुलिस राज है, हिरासत में लिए गए राहुल गांधी का केंद्र पर हमला

मोदी जी राजा हैं और भारत में पुलिस राज है, हिरासत में लिए गए राहुल गांधी का केंद्र पर हमला

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को हिरासत में लिया। राहुल अन्य कांग्रेसी नेताओं के साथ ईडी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। दरअसल कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने सोनिया गांधी को तलब किया है और उनसे पूछताछ जारी है। हिरासत में लिए जाने के बाद राहुल गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। "तानाशाही" के लिए केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए, राहुल ने आरोप लगाया कि उन्हें संसद के अंदर चर्चा करने की भी अनुमति नहीं दी जा रही है और विरोध के दौरान नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया है। हिरासत में लिए जाने से पहले राहुल ने आरोप लगाया, ''मोदी जी राजा हैं और भारत में पुलिस राज है।''मल्लिकार्जुन खड़गे, रंजीत रंजन, केसी वेणुगोपाल, मनिकम टैगोर, इमरान प्रतापगढ़ी और के सुरेश सहित पार्टी के अन्य नेताओं को भी हिरासत में लिया गया है। द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, नेताओं को किंग्सवे कैंप ले जाया गया है। मुख्य विपक्षी दल ने ईडी की कार्रवाई को राजनीतिक द्वेष की भावना से की गई कार्रवाई करार दिया और कहा कि सत्य ही इस तानाशाही का अंत करेगा।हिरासत में लिए जाने के बाद में राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ''तानाशाही देखिए, शांतिपूर्ण प्रदर्शन नहीं कर सकते, महंगाई और बेरोजगारी पर चर्चा नहीं कर सकते। पुलिस और एजेंसियों का दुरूपयोग करके, हमें गिरफ्तार करके भी, कभी चुप नहीं करा पाओगे। सत्य ही इस तानाशाही का अंत करेगा।'' इससे पहले राहुल गांधी और कांग्रेस के कई अन्य सांसदों ने संसद भवन से मार्च निकाला। वे राष्ट्रपति भवन की तरफ बढ़ने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें विजय चौक पर रोक दिया। इसके बाद इन नेताओं ने वहां धरना दिया।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)