होम गोवा में रेस्टोरेंट पर बात कर रही स्मृति ईरानी की बेटी, कांग्रेस ने शेयर किया वीडियो

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jul 23, 2022 09:26 PM

गोवा में रेस्टोरेंट पर बात कर रही स्मृति ईरानी की बेटी, कांग्रेस ने शेयर किया वीडियो

गोवा में रेस्टोरेंट पर बात कर रही स्मृति ईरानी की बेटी, कांग्रेस ने शेयर किया वीडियो

गोवा में रेस्टोरेंट पर बात कर रही स्मृति ईरानी की बेटी, कांग्रेस ने शेयर किया वीडियो

कांग्रेस पार्टी ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कहा कि उनकी बेटी गोवा में अवैध रूप से बार चला रही हैं। हालांकि उनके आरोपों पर पलटवार करते हुए ईरानी ने कहा कि ये आरोप बेबुनियाद हैं। उन पर ऐसे आरोप इसलिए लगाए गए क्योंकि उन्होंने अमेठी में राहुल गांधी को हराया। अब कांग्रेस ने उनकी बेटी का एक वीडियो शेयर किया है। और तंज कसा है कि जिन लोगों को अभी भी भ्रम है, वो कंफर्म हो जाएं।केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की बेटी पर गोवा में अवैध रूप से बार चलाने के कांग्रेस के आरोपों के बाद विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस ने पीएम मोदी से ईरानी को कैबिनेट से हटाने की मांग की है। कांग्रेस ने यह आरोप आरटीआई दस्तावेजों को आधार बनाकर लगाए हैं। अब मामले में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने पलटवार किया है। उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस करते हुए कांग्रेस के खिलाफ कोर्ट जाने की चेतावनी दी और कहा कि उनकी बेटी 18 साल की है। न वो राजनीति में है और न ही बार चलाती है। वो कॉलेज की एक छात्रा है। अब कांग्रेस नेता बीवी श्रीनिवास ने ट्वीट करके ईरानी पर फिर हमला बोला। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने दावा किया कि गोवा में रेस्टोरेंट चलाने का दावा कर रही हैं। (लाइव हिन्दुस्तान इस वीडियो की तथ्यता की पुष्टि नहीं करता है। न ही यह कि यह कब बनाया गया था।) कांग्रेस नेता ने एक वीडियो ट्वीट किया जिसमें जोइश ईरानी को गोवा में एक रेस्तरां के बारे में बात करते हुए दिखाया गया है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)