होम 16 जुलाई को भाजपा संसदीय दल की बैठक, उपराष्ट्रपति उम्मीदवार पर होगा फैसला!

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jul 14, 2022 09:07 PM

16 जुलाई को भाजपा संसदीय दल की बैठक, उपराष्ट्रपति उम्मीदवार पर होगा फैसला!

16 जुलाई को भाजपा संसदीय दल की बैठक, उपराष्ट्रपति उम्मीदवार पर होगा फैसला!

16 जुलाई को भाजपा संसदीय दल की बैठक, उपराष्ट्रपति उम्मीदवार पर होगा फैसला!

उपराष्ट्रपति चुनाव का ऐलान हो चुका है। हालांकि अभी न तो एनडीए ने ही अपने उम्मीदवार की घोषणा की है और न ही विपक्ष ने। 16 जुलाई को नई दिल्ली में भाजपा संसदीय दल की बैठक होनी है। बताया जा रहा है कि इस बैठक में उपराष्ट्रपति उम्मीदवार का नाम तय हो जाएगा और इसके बाद नाम की आधिकारिक घोषणा भी कर दी जाएगी। 6 अगस्त को उपराष्ट्रपति चुनाव होने हैं। इसके लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है और 19 जुलाई आखिरी तारीख है। 

 

आगे चल रहा मुख्तार अब्बास नकवी का नाम
मुख्तार अब्बास नकवी के मोदी मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने के बाद से ही उनका नाम उपराष्ट्रपति उम्मीदवार की रेस में आगे बताया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एनडीए उम्मीदवार के तौर पर नकवी के नाम पर सहमति लगभग बन चुकी है। वह मोदी सरकार में अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री पर थे।

तीन अन्य नामों पर भी कयास
जब तक एनडीए की तरफ से उपराष्ट्रपति उम्मीदवार के नाम का ऐलान नहीं हो जाता है, कुछ भी स्पष्ट रूप से कहा नहीं जा सकता। इस दौड़ में तीन और नाम भी बताए जा रहे हैं। इसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश प्रभु, मौजूदा शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी और एसएस अहलुवालिया शामिल हैं। प्रभु रेल मंत्री रह चुके हं। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)