होम विराट कोहली चोट के चलते इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे से हो सकते हैं बाहर
विराट कोहली चोट के चलते इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे से हो सकते हैं बाहर
खराब फॉर्म में चल रहे बल्लेबाज विराट कोहली को तीसरे टी20 मैच के दौरान ग्रोइन में चोट लगी जिससे इंग्लैंड के खिलाफ मंगलवार को ओवल पर पहले वनडे में उनका खेलना संदिग्ध है। कोहली की चोट के बारे में विस्तार से पता नहीं चल सका है लेकिन भारतीय टीम प्रबंधन उन्हें पहले मैच में ब्रेक दे सकता है ताकि वह अगले दो मैचों के लिये उपलब्ध रहें जो क्रमश: 14 जुलाई और 17 जुलाई को खेले जाने हैं। बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा ,''विराट को पिछले मैच के दौरान ग्रोइन की चोट लगी है। अभी यह पता नहीं चल सका है कि यह बल्लेबाजी के दौरान लगी या क्षेत्ररक्षण के दौरान। वह संभवत: कल का मैच नहीं खेलेगा।''सोमवार को सिर्फ वनडे टीम के लिये चुने गए खिलाड़ियों शिखर धवन, शार्दुल ठाकुर और प्रसिद्ध कृष्णा ने वैकल्पिक अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया। यही वजह है कि वेस्टइंडीज और अमेरिका में पांच मैचों की टी20 श्रृंखला के लिये टीम का चयन अब मंगलवार को किया जायेगा।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।