होम पुलिस कमिशनर से मिलकर माँ काली के अपमान पर दर्ज कराया विरोध सख्त कदम उठाने की मांग

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jul 11, 2022 08:10 PM

पुलिस कमिशनर से मिलकर माँ काली के अपमान पर दर्ज कराया विरोध सख्त कदम उठाने की मांग

पुलिस कमिशनर से मिलकर माँ काली के अपमान पर दर्ज कराया विरोध सख्त कदम उठाने की मांग

पुलिस कमिशनर  से मिलकर माँ काली के अपमान  पर दर्ज कराया  विरोध  सख्त कदम उठाने की मांग

लखनऊ :काली फिल्म का पोस्टर जारी होने के बाद से विवाद थम नहीं रहा है। धार्मिक भावना आहत करने के आरोप में हर तरफ विरोध हो रहा है। चार जुलाई को  सोशल मीडिया के जरिए एक पोस्टर का  पता चलता है । जिसमें मां काली के चित्र को गलत तरीके से दर्शाया गया है। वेद के मुताबिक पोस्टर काली नाम से बनी फिल्म का है। जिसकी निर्माता लीनामणी मेकलाई हैं। आशा एसोसिएटस ने फिल्म प्रोड्यूस की है और संपादन श्रवण ओनाचन ने किया है। सोशल मीडिया पर यह पोस्टरर काफी तेजी से वॉयरल हुआ है।काली फिल्म में जगत स्वरूपा मां भगवती के  गलत चित्रण को लेकर सनातन समाज की भावनाओं को आहत करने के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की अर्जी लेकर श्रीमान पुलिस आयुक्त ध्रुव कांत ठाकुर साहब से भाजपा महिला मोर्चा नगर उपाध्यक्ष भूमि राय कक्कड़ विश्व हिंदू परिषद विधि प्रकोष्ठ  अधिवक्ता राम प्रकाश पांडे ,शशांक शुक्ला नगर मंत्री, विश्व हिन्दू परिषद एवं भारतीय जनता पार्टी आर्थिक प्रकोष्ठ के मीडिया प्रभारी सुखपाल सिंह ने मुलाकात कर दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कदम उठाने की मांग की । अधिवक्ता राम प्रकाश पांडे का कहना है कि हिंदू धर्म को बदनाम करने के उद्देश्य से यह पोस्टर जारी किया गया है। अधिवक्ता ने  कह की लीना मणिमेकलई, एसोशिएट प्रोड्यूसर आशा पुंनचन, एडिटर श्रवण, फतिन चौधरी, ऋषभ कालरा और अन्य सहयोगियों ने जानबूझकर षणयंत्र के तहत मां काली का पोस्टर जारी किया गया है। विवादित पोस्टर के माध्यम से धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और अंतर्राराष्ट्रीय स्तर पर छवि को धूमिल करने का मकसद था।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)