होम ‘द प्रिन्सिपल ऑफ द ईयर-2022’ अवार्ड सी.एम.एस. प्रधानाचार्या श्रीमती अदिति शर्मा को

यूथशिक्षा Alert Star Digital Team Jul 11, 2022 06:36 PM

‘द प्रिन्सिपल ऑफ द ईयर-2022’ अवार्ड सी.एम.एस. प्रधानाचार्या श्रीमती अदिति शर्मा को

‘द प्रिन्सिपल ऑफ द ईयर-2022’ अवार्ड सी.एम.एस. प्रधानाचार्या श्रीमती अदिति शर्मा को

‘द प्रिन्सिपल ऑफ द ईयर-2022’ अवार्ड  सी.एम.एस. प्रधानाचार्या श्रीमती अदिति शर्मा को

लखनऊ, 11 जुलाई। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, चौक कैम्पस की प्रधानाचार्या श्रीमती अदिति शर्मा को ‘द प्रिन्सिपल ऑफ द ईयर-2022’ अवार्ड से नवाजा गया है। श्रीमती अदिति शर्मा को तृतीय एजूलीडर्स समिट-2022 के अवसर पर प्रशस्ति पत्र प्रदान कर इस उपाधि से सम्मानित किया गया। श्रीमती अदिति शर्मा को यह सम्मान समग्रता से परिपूर्ण उद्देश्यपूर्ण शिक्षा पद्धति के विकास एवं भावी पीढ़ी को चारित्रिक उत्कृष्टता, जीवन मूल्यों, आध्यात्मिक व नैतिक शिक्षा प्रदान कर समाज का आदर्श नागरिक बनाने में अतुलनीय योगदान हेतु प्रदान किया गया है। सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने प्रधानाचार्या श्रीमती अदिति शर्मा को इस उपलब्धि हेतु हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि सी.एम.एस. प्रधानाचार्याओं एवं शिक्षकों की लगन व कर्तव्यनिष्ठा के बलबूते ही विद्यालय दिन प्रतिदिन नये कीर्तिमान गढ़ रहा है। सी.एम.एस. शिक्षकों ने विद्यालय के 63 वर्ष के शैक्षिक सफर में कई नये आयाम स्थापित किए हैं जिस पर सिर्फ लखनऊवासियों को ही नहीं अपितु पूरे प्रदेश व देश को गर्व है।श्रीमती अदिति शर्मा छात्रों को उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान करने के साथ ही विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों में योगदान हेतु प्रेरित करने में अग्रणी भूमिका निभा रही है तथापि शैक्षिक क्षेत्र में ‘टीचिंग-लर्निंग’ के उच्चस्तरीय मानक स्थापित करने हेतु विशेष रूप से जानी जाती है।

 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)