होम सांसद अरूण सागर व यूपी के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने शेखर चैरिटेबिल एमआरआई का किया शुभारम्भ

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jul 11, 2022 02:00 AM

सांसद अरूण सागर व यूपी के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने शेखर चैरिटेबिल एमआरआई का किया शुभारम्भ

सांसद अरूण सागर ने कहा कि डॉ शेखर ने एमआरआई की सुविधा शहर में दी है इससे तमाम मरीजों को बाहर नही जाना होगा और कम खर्च में उनकी जांच हो सकेगी

सांसद अरूण सागर व यूपी के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने शेखर चैरिटेबिल एमआरआई का किया शुभारम्भ

शाहजहांपुर।(Nandlal Singh) शेखर चैरिटेबिल एमआरआई मशीन का शनिवार को प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना व सांसद अरूण सागर ने फीता काटकर देर शाम शुभारम्भ किया।

अंटा चौरहा स्थित निदान डायग्रोस्टिक रिसर्च सेंटर परिसर में स्थापित एमआरआई मशीन को खास तौर पर अमेरिका से मंगाया गया है। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने डॉ सोमशेखर दीक्षित व उनके परिवार द्वारा शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि डॉ शेखर ने कोरोना काल में भी मरीजों की जान बचाई। उनके द्वारा समय समय पर जनता के हित में कार्य किए जा रहे है।

वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि डा0 सोमशेखर दीक्षित बधाई के पात्र हैं। जो हर समय जनता के हित के बारे में सोचते हैं। उन्होंने कहा कि जो एजुकेशन व हेल्थ को साथ लेकर जो चलता है, वह हमेशा विकास की गंगा बहाता है। उन्होंने कहा कि जो शिक्षा व स्वास्थ्य को साथ लेकर चलते है, वह समाज में प्रतिष्ठा स्थापित करते हैं। कहा कि हर बड़ी उपलब्धि के पीछे एक सपना होता है, उसके साकार करने के लिए सोच अपने आप उत्पन्न हो जाती है। लगातार मन्न व चिंतन से सपना व सोचा मूलभूत के रूप में धरातल में उतर आता है। कहा कि पूरी कोशिश रहेगी कि जनपद में हेल्थ एटीएम, बॉडी एटीएम की मशीन आए, जिससे जनपद के लोगों को और ज्यादा सहूलियत मिलेगी।

मेदांता में संवेदनशीलता व मानवता नहीं है, इसलिए हर डॉक्टर को अपने अस्पताल में जनता के प्रति मानवता के साथ इलाज करना चाहिए। पिछली सरकार में मेडिकल कॉलेज नहीं थे, लेकिन भाजपा सरकार में मेडिकल कॉलेज बन रहे,ज्यादा से ज्यादा डॉक्टर्स की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने डा0 शेखर से कहा कि कोई मरीज निराश होकर न लौटे, हर मरीज की मदद के लिए आगे बढ़े। आयुष्मान कार्ड का विस्तार बहुत जल्द होने जा रहा है। कोरोना के दौर में भी डा0 सोमशेखर दीक्षित का अस्पताल व परिवार के सदस्य हमेशा मरीजों की मदद को आगे आए थे,। जनपद में कम पैसों में एमआरआई मशीन का इलाज बहुत बड़ा वरदान साबित होगा।

वित्त मंत्री ने कहा कि पहले डाक्टर एमआरआई रिपोर्ट के लिए लिख देते थे लेकिन उन्हें नही मालूम होता था कि मरीज को एमआरआई कराने के लिए लखनऊ, दिल्ली आदि बड़े शहरों में जाना पड़ता था। अब डॉ शेखर की कोशिशो से मरीजों को एमआरआई के लिए बाहर नही जाना होगा। महानगर में ही उनकी जांच की जा सकेगी। भाजपा के नगर विधायक सुरेश खन्ना ने कहा कि डाक्टर के चेहरे में भगवान का चेहरा देखा जाता है।

डॉ शेखर हमेशा जनता की सेवा करते

 सांसद अरूण सागर ने कहा कि डॉ शेखर ने एमआरआई की सुविधा शहर में दी है इससे तमाम मरीजों को बाहर नही जाना होगा और कम खर्च में उनकी जांच हो सकेगी। इसके लिए उन्होंने डॉ सोम शेखर दीक्षित व उनके परिवार को लोगों की प्रशंसा की। उन्होंने जनता के लिए सोचा और जनपद में एमआरआई जैसी सुविधा उपलब्ध कराई है। कहा कि डा0 शेखर परिवार के सदस्य हमेशा जनता की सेवा करते रहते हैं। कहा कि इस मशीन के होने से मरीजों को दूर दराज का सफर बचेगा और तमाम बीमारियों से निजात मिलेगी।

  डॉ सोमशेखर दीक्षित ने कहा कि 32 वर्ष पूर्व वह शाहजहांपुर में आए थे। तब से ही लगातार समाज के लिए कुछ करने का जज्बा लेकर वह स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में लोगों को सुविधाएं उपलब्ध करा रहे हैं। उन्होंने बताया कि दूसरे शहरों में एमआरआई कराने के 6000 रूपये लगते है यहां यह जांच केवल 3000 रूपये में होगी। उन्होंने कहा कि छोटे शहरों में आम तौर पर पुरानी मशीने भेज दी जाती है लेकिन वह नई और आधुनिक तकनीक पर आधारित मशीन लाए है। जिससे मरीजों की पूरी बाडी की जांच हो सकेगी।

डॉ सुरेश चन्द्र मिश्र के संचालन में हुए एमआरआई मशीन के उद्घाटन अवसर पर पूर्व विधायक शकुंतला देवी, अवधेश वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा, नगराध्यक्ष अरूण गुप्ता, सहकारी बैंक अध्यक्ष डीपी सिंह, सफाई आयोग अध्यक्ष सुरेन्द्र नाथ, रेलवे नेता नरेन्द्र त्यागी, प्रदीप पांडे, पूर्व डीजीसी श्रवण मिश्र, पूर्व ब्लाक प्रमुख विनोद अवस्थी, डॉ सत्यप्रकाश मिश्र, चन्द्र शेखर दीक्षित, शशी शेखर दीक्षित, इंदू शेखर दीक्षित, डॉ अखिलेश दीक्षित, डॉ अभिषेक दीक्षित, डॉ दीप्ति दीक्षित, प्रखर दीक्षित, बार अध्यक्ष संजीव अग्रिहोत्री, पूर्व अध्यक्ष अन्नत सिंह, पूर्व महासचिव अनीत त्रिवेदी, कीर्तिमान च्यवन, मुरारी दीक्षित, सुनील शुक्ला, प्रेम मिश्र, भावशील शुक्ला, आदि उपस्थित रहे। अंत में सभी का आभार डॉ शुभा दीक्षित ने व्यक्त किया। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)