होम शाहजहांपुर में 23 जुलाई से प्रारम्भ होगी शिवमहापुराण कथा : बाजपेयी

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेशधर्म-संसारअध्यात्म Alert Star Digital Team Jul 10, 2022 06:59 PM

शाहजहांपुर में 23 जुलाई से प्रारम्भ होगी शिवमहापुराण कथा : बाजपेयी

भगवान भोलेनाथ की शिव महापुराण कथा का आयोजन इस वर्ष भी बडे ही धूमधाम से किया जायेगा

शाहजहांपुर में 23 जुलाई से प्रारम्भ होगी शिवमहापुराण कथा : बाजपेयी

शाहजहांपुर।(नंदलाल सिंह) पिछ्ले कई वर्षों से लगातार होती आ रही भगवान भोलेनाथ की शिव महापुराण कथा का आयोजन इस वर्ष भी बडे ही धूमधाम से किया जायेगा। शिव महापुराण कथा सुनने के लिए लगभग पांच हजार श्रोता पहुंचेगे। कथा का आयोजन शहर के मोहल्ला खिरनी बाग के रामलीला मैदान में किया जायेगा। शिव महापुराण कथा के आयोजक हरि शरण बाजपेयी ने बताया कि इस बार 23 जुलाई से शिव महापुराण कथा प्रारम्भ होगी जोकि 31 जुलाई तक चलेगी। उहोने बताया कि कथा प्रतिदिन शाम 4 बजे से रात 8 बजे तक सुनाई जायेगी। हरि शरण बाजपेयी ने बताया कि 1 अगस्त को दोपहर में खिर्नी बाग राम लीला मैदान में ही भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक किया जायेगा। उन्होने ये भी बताया कि शिव महापुराण कथा के आयोजन के बाद 2 अगस्त को भगवान भोलेनाथ की कृपा से एक विशाल भंडारा का आयोजन भी किया जायेगा।

 शिव महापुराण कथा की आयोजन समिति के सदस्य डाक्टर विजय पाठक ने बताया कि सावन के पवित्र माह में देवों के देव महादेव की कथा सुनने का शाहजहांपुर बालों को जो शुभ अवसर प्राप्त हो रहा है उसका लाभ उठाते हुए सभी जनपद वासियों को शिव महापुराण कथा को सुनना चाहिये। डाक्टर विजय पाठक ने ये भी बताया कि जिले के सभी डाक्टर्स मिलकर शिव महापुराण कथा के आयोजन स्थल पर एक मेडिकल कैम्प लगायेंगे। जिस कैम्प में कथा सुनने आये श्रोताओं का निशुल्क चेकप किया जायेगा।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)