होम अमरनाथ में फंसे श्रद्धालु बोले- बाबा की कृपा से बच गए पर जगह का नाम नहीं मालूम

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jul 9, 2022 09:52 PM

अमरनाथ में फंसे श्रद्धालु बोले- बाबा की कृपा से बच गए पर जगह का नाम नहीं मालूम

अमरनाथ में फंसे श्रद्धालु बोले- बाबा की कृपा से बच गए पर जगह का नाम नहीं मालूम

अमरनाथ में फंसे श्रद्धालु बोले- बाबा की कृपा से बच गए पर जगह का नाम नहीं मालूम

अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने की घटना के बाद वहां फंसे श्रद्धालुओं के परिजनों की चिंता बढ़ गई है। इगलास के रहने वाले 12 लोगों का परिजनों से संपर्क टूट गया है। बादल फटने के बाद पानी में सभी सदस्य पानी में बहकर कई किलोमीटर आगे पहुंच गए। घोड़े वाले व स्थानीय लोगों द्वारा बचाए जाने के बाद शनिवार को परिजनों से मोबाइल फोन पर हुई है। अमरनाथ में फंसे सदस्य इतना ही बता पाए कि बाबा की कृपा से बच गए हैं, इस वक्त कहां हैं, यह पता नहीं है। इसके बाद फोन कट गया। ऐसे में परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। इगलास निवासी नरेंद्र शर्मा ने बताया कि उनकी मां मुन्नीदेवी, भाई पुष्पेंद्र, अनिल व भाभी लक्ष्मी, उर्मिला और भतीजा मनीष एक जुलाई को अमरनाथ के दर्शन करने के लिए गए थे। उनके साथ क्षेत्र के ही छह अन्य सदस्य भी थे। शुक्रवार शाम को करीब चार बजे भाई ने फोन करके बताया था कि अभी गुफा के दर्शन कर उतरे हैं। अन्य सदस्यों से बात हुई थी। कुछ देर बाद टीवी पर बादल फटने की खबर देखने के बाद अमरनाथ में मौजूद परिजनों को फोन मिलाया तो सभी के मोबाइल बंद आने लगे।
जागते हुए कटी पूरी रात
नरेंद्र ने बताया कि पूरी रात जागते हुए कटी। टीवी पर दिखाए जा रहे हेल्पलाइन के नंबरों पर भी कई बार मिलाकर संपर्क किया गया लेकिन कहीं से भी कुछ पता नहीं चल सका। जिसके बाद बालटाल में लगे अलीगढ़ के कैंप से जुड़े सेवादार पंकज वार्ष्णेय से संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि कई श्रद्धालुओं को पंचतरणी में रखा गया है। जहां से हेलीकॉप्टर के जरिए बालटाल लाया जाएगा।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)