होम सांसे हो रही कम आओ पेड़ लगाएं हम महिलाएं भी वृक्षारोपण की मुहिम में जुट गई
"सांसे हो रही कम आओ पेड़ लगाएं हम" महिलाएं भी वृक्षारोपण की मुहिम में जुट गई
शाहजहांपुर।(Nandlal Singh) शहर को हरा भरा बनाने के लिए अब महिलाएं भी वृक्षारोपण की मुहिम में जुट गई है। सांसे हो रही कम आओ पेड़ लगाएं हम के नारे के संकल्प के साथ यूनिटी संस्था की महिलाएं अब अधिकारियों की घरों में वृक्षारोपण कर रही है। इस मुहिम मे अधिकारियों की पत्नी को भी जोड़ा गया है। इसी के चलते यूनिटी संस्था ने आज पुलिस अधीक्षक एस आनंद के आवास पहुंचकर डॉक्टर संगीता मोहन के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक की पत्नी श्रीमती देवी आनंद को चीफ गेस्ट बनाते हुए फलदार और जड़ी बूटियों वाले पौधों का वृक्षारोपण कर मुहिम की शुरुआत की गई। महिला सशक्तिकरण की यह नई पहल करने वाली महिलाओं का कहना है कि दिनों दिन पर्यावरण असंतुलित होता जा रहा है। यूनिटी संस्था की यह महिलाएं शक्ति वन घर घर स्थापना करेगी जहां वह हर अधिकारियों के आवासों पर वृक्षारोपण कर ना केवल पेड़ पौधों को संरक्षण दिलायेगी बल्कि सुरक्षा के साथ सभी पेड़ों को हरा-भरा कर पर्यावरण के लिए मददगार साबित करायेगी।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।