होम जन समस्याओं को लेकर समाजसेवी नवी सलमान ने खन्नौत नदी के पास ली समाधि
प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना और योगी सरकार स्वच्छता को लेकर तमाम योजनाएं चला रहे हैं और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक कर रहे हैं बावजूद इसके शाहजहांपुर महानगर में गंदगी का अंबार लगा हुआ है
शाहजहांपुर।(Nandlal Singh) आपको बतादे कि तस्वीरों में दिख रहा नजारा शाहजहांपुर के लोधीपुर स्थित खन्नौत नदी का है। जहाँ समाजसेवी नवी सलमान ने इंदिरा नगर कॉलोनी में सड़क बनवाने की मांगकर नदी किनारे जल समाधि लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया है। इस दौरान इंदिरा नगर कालोनी वासियों ने भी उनके साथ मे धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान जानकारी देते हुए समाजसेवी नवी सलमान ने बताया कि प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना और योगी सरकार स्वच्छता को लेकर तमाम योजनाएं चला रहे हैं और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक कर रहे हैं बावजूद इसके शाहजहांपुर महानगर में गंदगी का अंबार लगा हुआ है इंदिरा नगर कॉलोनी में पातीराम के मकान से राम कुमार गुप्ता खाद भंडार तक इतना बेकार रास्ता बना हुआ है कि अगर किसी की तबीयत खराब हो जाए तो एंबुलेंस तक उसके दरवाजे तक नहीं आ सकती हैं। मोहल्ले में बेतहाशा गंदगी फैली हुई है जिस कारण मोहल्ले वासियों को काफी परेशानी होती है। उपरोक्त सड़क बनवाने को वह कई बार जिला प्रशासन और नगर निगम को मोहल्ले वालों के साथ ज्ञापन देने के बाद सड़क बनवाने के लिए खुदाई तो शुरू हुई लेकिन फिर काम बंद कर दिया गया है। मोहल्ले में बिजली के खंभे लगवाए जाने की मांग की। वही शहर की गर्रा व खन्नौत नदियों की सफाई नही की जा रही है खन्नौत नदी पर घाट बनवाने के लिए वह लंबे समय से मांग कर रहे है लेकिन जिला प्रशासन के कान में जू नही रेंग रही है। समाजसेवी नवी सलमान ने सिटी मजिस्ट्रेट को संबोधित उपरोक्त मांग पत्र ने चेतावनी दी है कि अगर 7 दिनों के अंदर उनकी मांगों पर कार्य नहीं किया गया तो आगे बड़ा कदम उठाने को वह मजबूर होंगे जिसकी समस्त जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। इस दौरान धरना प्रदर्शन में समाजसेवी नवी सलमान के साथ दर्जनों क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।