होम योगी सरकार के 100 दिन: ऐसे 100 दिन में छोड़ी भ्रष्टाचार के खिलाफ गहरी छाप

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jul 4, 2022 10:10 PM

योगी सरकार के 100 दिन: ऐसे 100 दिन में छोड़ी भ्रष्टाचार के खिलाफ गहरी छाप

योगी सरकार के 100 दिन: ऐसे 100 दिन में छोड़ी भ्रष्टाचार के खिलाफ गहरी छाप

योगी सरकार के 100 दिन: ऐसे 100 दिन में छोड़ी भ्रष्टाचार के खिलाफ गहरी छाप

 सोमवार 4 जुलाई यानी आज, यूपी में योगी आदित्यनाथ सरकार 2.0 के 100 दिन पूरे हो चुके हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इन 100 दिनों का रिपोर्ट कार्ड भी पेश किया है। योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल के शुरुआती 100 दिन काफी खास रहे हैं। इन सौ दिनो में उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ गहरी छाप छोड़ी है। अधिकारियों से लेकर मंत्रियों तक, सभी को सरकारी कार्यों को लेकर बेहतर काम करने की नसीहत भी दी गई है। पढ़िए योगी सरकार ने 100 दिनों में कैसे किए भ्रष्टाचार पर ताबड़तोड़ वार। 
सीएम योगी आदित्यनाथ ने सरकार में आते ही सबसे पहले राज्य के मंत्रियों को दी ट्रांसफर,पोस्टिंग पट्टे से दूरी रखने की नसीहत। साथ ही मंत्रियों के निजी सचिवों पर निगाह रखने की सलाह दी गई तो वहीं सरकारी काम में रिश्तेदारों को दूर रखने को कहा गया। इसके साथ ही मंत्रियों से उनकी संपत्ति की घोषणा करने का आग्रह किया गया। 
वहीं 31 मार्च को भ्रष्टाचार के मामले में सोनभद्र के डीएम टीके शिबू को निलंबित किया गया। 4 अप्रैल को औरैया के डीएम सुनील कुमार वर्मा को सस्पेंड किया गया। 5 मई को भ्रष्टाचार के आरोप में गाजियाबाद की डीएम रही निधि केसरवानी निलंबित हुईं। साथ ही राज्य सरकार के मंत्रियों ने अस्पतालों, तहसीलों में जाकर लोगों की समस्याएं सुनीं। वहीं जनता की सुनवाई के लिए मंत्रियों ने चौपाल लगाई, उनकी रिपोर्ट पर अमल करने के निर्देश गए।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)