होम भारतीय सेना के नाम पर कहीं ठगी का शिकार तो नहीं हो रहे आप? खुद आर्मी ने किया आगाह

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jul 4, 2022 09:53 PM

भारतीय सेना के नाम पर कहीं ठगी का शिकार तो नहीं हो रहे आप? खुद आर्मी ने किया आगाह

भारतीय सेना के नाम पर कहीं ठगी का शिकार तो नहीं हो रहे आप? खुद आर्मी ने किया आगाह

भारतीय सेना के नाम पर कहीं ठगी का शिकार तो नहीं हो रहे आप? खुद आर्मी ने किया आगाह

कहीं आप भारतीय सेना के नाम पर ठगी का शिकार तो नहीं हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे फेक मैसेज को लेकर खुद भारतीय सेना ने लोगों को आगाह किया है। सेना के नाम पर पैसे ऐंठने के कई मामले सामने आए हैं। जिसमें लोगों से जवानों और उनके आश्रितों के लिए पैसे देने को कहा जा रहा है। मैसेज में लोगों से इमोशनल अपील की जा रही है। इसमें युद्ध में घायल होने वाले सैनिकों और उनके आश्रितों की मदद के लिए खासतौर पर बैंक अकाउंट खोले जाने की बात कही गई है। ठग आपसे उस खाते में पैसे जमा करने का अपील कर सकते हैं। इस ठगी से बचने के लिए भारतीय सेना के एडीजी ने ट्विटर के जरिए लोगों को आगाह किया है।सेना ने कहा कि सोशल मीडिया पर एक फर्जी संदेश भेजा रहा है। इसमें लिखा है, "युद्ध के हताहतों और उनके आश्रितों की सहायता के लिए विशेष रूप से एक बैंक अकाउंट खोला गया है। इसमें जमा पैसों का इस्तेमाल भारतीय सेना के लिए हथियार और उपकरण खरीदने के लिए भी किया जाएगा।" यह एक फर्जी संदेश है। लोगों को इससे सावधान रहने की जरूरत है। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)