होम लखनऊ-अयोध्या रोड पर सी.एम.एस. के 21वें कैम्पस का हुआ उद्घाटन

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jul 4, 2022 07:17 PM

लखनऊ-अयोध्या रोड पर सी.एम.एस. के 21वें कैम्पस का हुआ उद्घाटन

लखनऊ-अयोध्या रोड पर सी.एम.एस. के 21वें कैम्पस का हुआ उद्घाटन

लखनऊ-अयोध्या रोड पर सी.एम.एस. के 21वें कैम्पस का हुआ उद्घाटन

लखनऊ, 4 जुलाई। सिटी मोन्टेसरी स्कूल के एक नये एवं 21वें कैम्पस ‘सी.एम.एस. अयोध्या रोड कैम्पस’ का आज भव्य उद्घाटन हुआ। सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर नये कैम्पस का विधिवत शुभारम्भ किया। इस अवसर पर सी.एम.एस. संस्थापिका-निदेशिका डा. भारती गाँधी, सी.एम.एस. प्रेसीडेन्ट प्रो. गीता गाँधी किंगडन, सी.एम.एस. के चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफीसर श्री रोशन गाँधी एवं सी.एम.एस. अयोध्या रोड कैम्पस की प्रधानाचार्या सुश्री नूपुर डावरा समेत बड़ी संख्या में शिक्षकों, छात्रों व अभिभावकों ने उत्साहपूर्ण उपस्थिति दर्ज करायी एवं सी.एम.एस. के इस कदम की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

                इस अवसर पर डा. गाँधी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि पिछले 63 वर्षों से सी.एम.एस. भावी पीढ़ी के समग्र विकास में संलग्न है तथापि सी.एम.एस. का यह नया कैम्पस इन्ही प्रयासों की एक और कड़ी है। डा. गाँधी ने कहा कि सी.एम.एस. का यह नया कैम्पस विद्यालय के अभिभावकों व लखनऊ के प्रबुद्ध नागरिकों के प्रोत्साहन का प्रतिफल है अभिभावकों की बढ़ती माँग के कारण सी.एम.एस. के नये अयोध्या रोड कैम्पस का शुभारम्भ हुआ, जिसमें आज से पढ़ाई भी शुरू हो गई है। इस कैम्पस में अभी प्री-प्राइमरी से कक्षा-7 तक के बच्चे उत्कृष्ट शिक्षा प्राप्त करेंगे और शीघ्र ही इसका विस्तार किया जायेगा। इस नव-निर्मित कैम्पस मुख्यतः प्री-प्राईमरी व प्राइमरी के नन्हें-मुन्हें छात्रों के सर्वांगीण विकास की दृष्टि से निर्मित किया गया है तथापि छात्रों को आधुनिक तरीके से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने हेतु अनेकों सुविधाएं प्रदान की गई हैं जिनमें हवादार क्लासरूम, नन्हें-मुन्हें बच्चों के लिए प्ले एरिया, प्रत्येक कक्षा में इण्टरएक्टिव व्हाइट बोर्ड, अभिभावकों व आगन्तुकों हेतु सुसज्जित लॉबी आदि प्रमुख हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)