होम महाराष्ट्र में ढीली हो गई उद्धव ठाकरे की पकड़! बचे विधायकों में आधे मुंबई से, यूं बदली राजनीति

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jul 4, 2022 09:49 PM

महाराष्ट्र में ढीली हो गई उद्धव ठाकरे की पकड़! बचे विधायकों में आधे मुंबई से, यूं बदली राजनीति

महाराष्ट्र में ढीली हो गई उद्धव ठाकरे की पकड़! बचे विधायकों में आधे मुंबई से, यूं बदली राजनीति

महाराष्ट्र में ढीली हो गई उद्धव ठाकरे की पकड़! बचे विधायकों में आधे मुंबई से, यूं बदली राजनीति

महाराष्ट्र में बहुत कम समय में हुए सियासी उथल-पुथल ने राज्य में राजनीति की पूरी तस्वीर ही बदलकर रख दी। हालांकि कहा जा रहा है कि इस बदलाव की भूमिका लंबे समय से तैयार हो रही थी। एक महीने पहले की बात करें तो आराम से उद्धव ठाकरे की सरकार चल रही थी।  सरकार के पास 153 विधायकों का समर्थन था। इसके बाद अचानक मानो बगावत का तूफान आ गया।  कुछ ही दिनों ने एकनाथ शिंदे के गुट ने उद्धव ठाकरे को घुटने पर ला दिया। इस बगावत से न केवल उद्धव ठाकरे की मुख्यंत्री की कुर्सी चली गई बल्कि दो तिहाई विधायक भी विरोधी खेमे में चले गए। रविवार को जब विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव हुआ तो सही नंबर भी सामने आ गया। उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे दोनों ही गुटों ने सभी 55 शिवसेना के विधायकों के लिए व्हिप जारी की थी। भाजपा के राहुल नार्वेकर के पक्ष में 164 वोट पड़े वहीं ठाकरे के राजन साल्वी के पक्ष में केवल 16 वोट ही पड़े। स्पष्ट हो गया है कि शिंदे गुट जो कि खुद को शिवसेना बालासाहेब कह रहा है, उसके पास 39 विधायक हैं। सोमवार को उद्धव ठाकरे को एक और झटका लगा जब उनके विश्वास पात्र माने जाने वाले संतोष बांगर भी शिंदे गुट में शामिल हो गए। वह कलमनूरी से विधायक हैं। विधानसभा में ट्रस्ट वोट के समय वह शिंदे गुट में थे। अब उद्धव गुट की संख्या केवल 15 रह गई।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)