होम हाई-स्पीड एक्सपेंडेबल एरियल टारगेट अभ्यास का सफल परीक्षण, 2012 से चल रहा था निर्माण

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jun 29, 2022 09:22 PM

हाई-स्पीड एक्सपेंडेबल एरियल टारगेट अभ्यास का सफल परीक्षण, 2012 से चल रहा था निर्माण

हाई-स्पीड एक्सपेंडेबल एरियल टारगेट अभ्यास का सफल परीक्षण, 2012 से चल रहा था निर्माण

हाई-स्पीड एक्सपेंडेबल एरियल टारगेट अभ्यास का सफल परीक्षण, 2012 से चल रहा था निर्माण

भारत ने बुधवार को स्वदेशी रूप से डिजाइन किए गए एक हाई-स्पीड एक्सपेंडेबल एरियल टारगेट (HEAT) यानी 'अभ्यास' का ओडिशा में सफलतापूर्वक परीक्षण किया। परीक्षण रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) द्वारा ओडिशा के चांदीपुर में इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज (ITR) से किया गया था।

 

इस एयरक्राफ्ट को पूरी तरह से ऑटोमैटिक काम करने के लिए प्रोग्राम किया गया है। जिसका अर्थ है कि यह पूरी तरह से ऑटोमैटिक सिस्टम के कंट्रोल में उड़ान भरता है और इसे मानव पायलट के हस्तक्षेप की आवश्यकता नहीं होती है। यह ड्रोन सतह से हवा और हवा से हवा में मार करने में सक्षम है। अभ्यास का निर्माण 2012 से चल रहा था।  

टेस्ट फ्लाइट के दौरान इसने बेहतर और सटीक प्रदर्शन किया। इसे कम ऊंचाई पर उड़ाया गया ताकि भविष्य में सी-स्कीमिंग मिसाइलों जैसे ब्रह्मोस आदि का परीक्षण किया जा सके। परीक्षण के दौरान जुड़वां अंडर-स्लंग बूस्टर का इस्तेमाल करके हवाई वाहन को लॉन्च किया गया था। इस लड़ाकू ड्रोन का इस्तेमाल विभिन्न मिसाइल प्रणालियों की निगरानी के लिए हवाई लक्ष्य के रूप में किया जा सकता है। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)