होम ‘चरित्र निर्माण मार्च एवं ‘शिक्षक स्वागत समारोह सी.एम.एस. में आज

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jun 29, 2022 07:05 PM

‘चरित्र निर्माण मार्च एवं ‘शिक्षक स्वागत समारोह सी.एम.एस. में आज

‘चरित्र निर्माण मार्च एवं ‘शिक्षक स्वागत समारोह सी.एम.एस. में आज

‘चरित्र निर्माण मार्च  एवं ‘शिक्षक स्वागत समारोह  सी.एम.एस. में आज

लखनऊ, 29 जून। सिटी मोन्टेसरी स्कूल के 4000 से अधिक शिक्षक एवं कार्यकर्ता भावी पीढ़ी में चारित्रिक उत्कृष्टता एवं नैतिक व आध्यात्मिक उत्थान का अलख जगाने हेतु कल 30 जून को विशाल ‘चरित्र निर्माण मार्च’ निकाल रहे हैं। सी.एम.एस. शिक्षकों का यह मार्च कल 30 जून, वृहस्पतिवार को प्रातः 7.00 बजे सी.एम.एस. गोमती नगर एक्सटेंशन स्थित मकदूमपुर पुलिस थाना से प्रारम्भ होकर सी.एम.एस. गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) ऑडिटोरियम तक जायेगा। सी.एम.एस. शिक्षकों का यह विशाल मार्च सी.एम.एस. गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) ऑडिटोरियम में पहुँचकर एक ‘शिक्षक स्वागत समारोह’ में परिवर्तित हो जायेगा।

           सी.एम.एस. गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) ऑडिटोरियम में आयोजित भव्य ‘शिक्षक स्वागत समारोह’ के अवसर पर विद्यालय के विद्वान शिक्षकों को उनकी सेवा भावना व कर्तव्यनिष्ठा हेतु सार्वजनिक तौर पर सम्मानित किया जायेगा। इस भव्य समारोह में सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी व डा. भारती गाँधी विद्यालय के समर्पित शिक्षकों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करेंगे। इसके अलावा, रंगारंग शिक्षात्मक-साँस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच आईएएस, पीसीएस व अन्य सेवाओं में चयनित सी.एम.एस. छात्रों, विदेशों की टॉप यूनिवर्सिटी में उच्चशिक्षा हेतु स्कॉलरशिप के साथ चयनित छात्रो, क्लैट, किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना, कैट, एनडीए आदि अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता का परचम लहराने वाले मेधावी छात्रों को सम्मानित किया जायेगा। यह समारोह समस्त जन-मानस में शिक्षा के प्रचार-प्रसार का अलख जगायेगा, साथ ही छात्रों को अपने लक्ष्य के प्रति विश्वास, लगन एवं परिश्रम से आगे बढ़ने को प्रेरित करेगा।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)