होम औरंगाबाद का नाम होगा संभाजी नगर, उस्मानाबाद बनेगा धाराशिव, उद्धव कैबिनेट ने लिया फैसला

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jun 29, 2022 09:17 PM

औरंगाबाद का नाम होगा संभाजी नगर, उस्मानाबाद बनेगा धाराशिव, उद्धव कैबिनेट ने लिया फैसला

औरंगाबाद का नाम होगा संभाजी नगर, उस्मानाबाद बनेगा धाराशिव, उद्धव कैबिनेट ने लिया फैसला

औरंगाबाद का नाम होगा संभाजी नगर, उस्मानाबाद बनेगा धाराशिव, उद्धव कैबिनेट ने लिया फैसला

उद्धव सरकार ने राज्य के शहरों के नाम बदलने का बड़ा फैसला किया है। कैबिनेट मीटिंग में औरंगाबाद का नाम संभाजी नगर और उस्मानाबाद का नाम धाराशिव नगर करने का फैसला किया गया है। वहीं नवी मुंबई एयरपोर्ट का नाम भी बदलकर डीबी पाटिल इंटरनेशनल एयरपोर्ट किया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट में फ्लोर टेस्ट को लेकर सुनवाई के दौरान ही उद्धव कैबिनेट की मीटिंग में यह फैसला लिया गया है। संकट के समय में उद्धव सरकार के इस फैसले को हिंदुत्व के कार्ड के रूप में भी देखा जा रहा है।

 

कांग्रेस ने की थी पुणे का नाम बदलने की मांग
उद्धव कैबिनेट की बैठक में कांग्रेस ने पुणे का नाम बदलने की भी मांग की थी। कांग्रेस ने पुणे का नाम बदलकर जीजाऊ नगर रखने की मांग रखी थी। बता दें कि जीजाऊ छत्रपति शिवाजी की मां जीजाबाई का ही नाम है। 

बताते चलें कि 8 जून को औरंगाबाद में शिवसेना की रैली के दौरान उद्धव ठाकरे ने कहा था कि शहर का नाम बदला जाएगा। औरंगाबाद का नाम  बदलने को लेकर लंबे समय से राजनीति हो रही है। उद्धव सरकार ने यह फैसला तब लिया है जब कि उनकी सरकार संकट में है। जिन बागी विधायकों ने उनका विरोध किया है उन्होंने भी यह वजह बताई है कि उद्धव हिंदुत्व से भटक गए हैं। ऐसे में यह फैसला बेहद अहम माना जा रहा है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)