होम मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना चाहते थे उद्धव ठाकरे, ऐसा क्या हुआ कि बदल गया पूरा प्लान?

प्रादेशिकीदिल्ली Alert Star Digital Team Jun 27, 2022 09:20 PM

मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना चाहते थे उद्धव ठाकरे, ऐसा क्या हुआ कि बदल गया पूरा प्लान?

मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना चाहते थे उद्धव ठाकरे, ऐसा क्या हुआ कि बदल गया पूरा प्लान?

मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना चाहते थे उद्धव ठाकरे, ऐसा क्या हुआ कि बदल गया पूरा प्लान?

महाराष्ट्र में जारी सियासी घमासान के बीच उद्धव ठाकरे इस्तीफा देने का पूरा मन बना चुके थे। 22 जून को फेसबुक लाइव में भी उन्होंने घोषणा कर दी थी कि अगर शिवसेना का एक भी विधायक उनसे संतुष्ट नहीं है तो वह इस्तीफा दे देंगे। वह मुख्यमंत्री आवास वर्षा से अपना सामान लेकर मातोश्री में शिफ्ट हो गए। इसके बाद ऐसा क्या हुआ कि उनका मन बदल गया?दरअसल सूत्रों का कहना है कि उद्धव ठाकरे एक बार नहीं बल्कि दो बार इस्तीफा देने का मन बना चुके हैं। लेकिन उन्हें ऐसा करने से रोक लिया गया। बताया जा रहा है कि उनको रोकने वाले और कोई नहीं बल्कि एनसीपी प्रमुख शरद पवार हैं। शरद पवार इस संकट के बीच कई बार उद्धव ठाकरे के साथ बैठक कर चुके हैं और उन्हें समझा चुके हैं। 
क्या भाजपा से भी संपर्क में थे उद्धव?
सूत्रों का कहना है कि उदधव ठाकरे इस संकट से निपटने के लिए भाजपा के नेताओं के साथ भी संपर्क में थे। 22 जून को वह शिवसेना के संस्थापक बालासाहेब के स्मारक पर जाने के बाद इस्तीफा देने वाले थे। अपने फेसबुक लाइव में उन्होंने स्पष्ट कह दिया था कि वह इस्तीफा देने का मन बना चुके हैं। कुछ घंटों बाद ही वह वर्षा से निकलकर रवाना हो गए। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)