होम आजमगढ़ में BSP की हार पर मायावती ने कार्यकर्ताओं की हौसलाफजाई

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jun 27, 2022 09:06 PM

आजमगढ़ में BSP की हार पर मायावती ने कार्यकर्ताओं की हौसलाफजाई

आजमगढ़ में BSP की हार पर मायावती ने कार्यकर्ताओं की हौसलाफजाई

आजमगढ़ में BSP की हार पर मायावती ने कार्यकर्ताओं की हौसलाफजाई

आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव में बहुजन समाज पार्टी (BSP) प्रत्याशी के तीसरे नम्बर पर आने के बावजूद कार्यकर्ताओं की हौसलाफजाई करते हुये पार्टी सुप्रीमो मायावती ने 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने का आवाहन किया है। मायावती ने सोमवार को सिलसिलेवार ट्वीट कर कहा ‘‘ बीएसपी के सभी छोटे-बड़े कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों तथा पार्टी प्रत्याशी शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली आदि ने आज़मगढ़ लोकसभा उपचुनाव जिस संघर्ष व दिलेरी के साथ लड़ा है उसे आगे 2024 लोकसभा आमचुनाव तक जारी रखने के संकल्प के तहत् चुनावी मुस्तैदी यथावत बनाये रखना भी ज़रूरी।''

उन्होंने कहा ‘‘ सिर्फ आज़मगढ़ ही नहीं बल्कि बीएसपी की पूरे यूपी में 2024 लोकसभा आमचुनाव के लिए ज़मीनी तैयारी को वोट में बदलने हेतु भी संघर्ष व प्रयास लगातार जारी रखना है। इस क्रम में एक समुदाय विशेष को आगे होने वाले सभी चुनावों में गुमराह होने से बचाना भी बहुत ज़रूरी।'' गौरतलब है कि आजमगढ़ और रामपुर में हुये लोकसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को जीत मिली थी जबकि समाजवादी पार्टी (सपा) को अपने ही गढ़ में हार का सामना करना पड़ा था। बसपा ने सिर्फ आजमगढ से अपनी प्रत्याशी उतारा था जहां उसे ढाई लाख से अधिक वोट मिले। सपा प्रत्याशी धर्मेन्द्र यादव ने अपनी हार का ठीकरा बसपा पर फोड़ते हुये इसे बसपा प्रमुख की चाल बताया था। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)